मध्यप्रदेश में चलेंगी 168 नई गौ-एम्बुलेंस, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ऐलान
04 अक्टूबर 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश में चलेंगी 168 नई गौ-एम्बुलेंस, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ऐलान – केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गौवंश की देखभाल को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में जल्द 168 नई गौ-एम्बुलेंस चलाई जाएंगी। प्रदेश में फिलहाल 406 गौ-एम्बुलेंस संचालित हैं। नई एम्बुलेंस शुरू होने के बाद गौवंश के लिए उपलब्ध इस सुविधा का विस्तार होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार गौपालकों और दुग्ध उत्पादकों के हित में लगातार काम कर रही है। पशुपालन को बढ़ावा देने और उन्नत दुधारू नस्ल के पशुओं की संख्या बढ़ाने पर भी सरकार का जोर है।
उन्नत नस्ल के पशुओं को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नत दुधारू नस्ल के पशु अधिक दूध उत्पादन करते हैं। इसलिए प्रदेश में उन्नत नस्ल के पशुपालन को प्रोत्साहित करने के लिए जगह-जगह पशुपालकों के वृहद मेले लगाए जाएंगे। इन मेलों के जरिए पशुपालकों को उन्नत दुधारू पशुओं के पालन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रदेश सरकार का लक्ष्य पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देकर गौपालकों की आय बढ़ाना है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


