राज्य कृषि समाचार (State News)

दतिया में 121 लाख स्पान मत्स्य बीज का उत्पादन, मछुआ सहकारी समितियों को शासकीय दर पर किया जा रहा वितरण

18 अक्टूबर 2025, दतिया: दतिया में 121 लाख स्पान मत्स्य बीज का उत्पादन, मछुआ सहकारी समितियों को शासकीय दर पर किया जा रहा वितरण – शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र दतिया पर वर्तमान में मत्स्य बीज वितरण का कार्य चल रहा है। कलेक्टर  स्वप्निल वानखडे के निर्देश में निरंतर कार्य किया जा रहा है। सहायक संचालक मत्स्योद्योग राजेश पाठक द्वारा बताया गया कि अभी तक वर्ष 2025-26 में 121 लाख स्पान मत्स्य बीज का उत्पादन किया गया है। जो कि जिले की पंजीकृत मछुआ सहकारी समितियों को शासकीय दर पर किया गया है।

प्राथमिक मत्स्योद्योग सहकारी संस्था मर्यादित दतिया को 16 लाख, आदर्श मत्स्योद्योग सहकारी संस्था मर्यादित हतलई को 25 लाख, गंगा सागर मत्स्योद्योग सहकारी संस्था मर्यादित जिगना को 4 लाख एवं जिले के अन्य मत्स्य बीज संवर्धन के लिए प्रदाय किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक 2.20 लाख स्टैण्डर्ड फ्राय का उत्पादन किया गया है जो कि जिल के मत्स्य पालकों को वितरण गया है।

शासकीय मत्स्य प्रक्षेत्र दतिया पर कतला, रोहू म्रिगल, प्रजाति का मत्स्य बीज उपलब्ध है जो भी मत्स्य कृषक लेना चाहे वह शासकीय दर पर प्राप्त कर सकते है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपाद योजनान्तर्गत जिले में लीन पौण्ड वायोफ्लॉक का निर्माण कराया गया है जिसमें मत्स्य कृषक नवीनतम तकनीकी से मत्स्य पालन का कार्य प्रारंभ किया है। मत्स्य पालन से संबंधित जानकारी के लिए क्षेत्रीय मत्स्य निरीक्षक दतिया, भाण्ड़ेर  गोविन्द प्रसाद शर्मा 7974879994, मत्स्य निरीक्षक सेवढ़ा रविन्द्र कुमार रावत 9827088359, सहायक संचालक मत्स्योद्योग राजेश पाठक 9826257169 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements