Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

यूपी में 1.66 करोड़ किसानों ने कराया फार्मर रजिस्ट्रेशन, कृषि मंत्री ने तेजी से काम के दिए निर्देश  

24 नवंबर 2025, भोपाल: यूपी में 1.66 करोड़ किसानों ने कराया फार्मर रजिस्ट्रेशन, कृषि मंत्री ने तेजी से काम के दिए निर्देश – उत्तर प्रदेश सरकार की किसान हितैषी पहल के तहत प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री का काम लगातार जारी है। 20 नवंबर 2025 तक जारी रिपोर्ट के अनुसार, पूरे राज्य में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य 59.10 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। पीएम किसान योजना के तहत कुल 2,48,30,499 किसानों की पहचान की गई है, जिनमें से अब तक 1,66,49,184 किसानों का पंजीकरण सफलतापूर्वक हो गया है। अकेले 20 नवंबर को प्रदेश में 55,460 नई फार्मर आईडी जेनरेट की गई।

जिलेवार प्रदर्शन में गाजियाबाद अव्वल

प्रदेश के जिलों में गाजियाबाद ने 79.76% कार्य पूरा कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसके बाद बस्ती 79.05%, सीतापुर 78.22%, रामपुर 76.90% और फिरोजाबाद 76.00% के साथ शीर्ष पांच में शामिल हैं। वहीं, सुल्तानपुर (49%), बलिया (50.23%), संत कबीर नगर (50.32%), गोरखपुर (50.53%) और बागपत (51.04%) जैसे जिले पीछे चल रहे हैं। कृषि विभाग का लक्ष्य है कि सभी किसानों को एक डिजिटल पहचान मिले, जिससे पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड और फसल बीमा जैसी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से उन्हें मिल सके।

किसानों के लिए लाभ और अधिकारियों को चेतावनी

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कमजोर प्रदर्शन करने वाले जिलों के अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया है कि वे गाजियाबाद और बस्ती जैसे अग्रणी जिलों से प्रेरणा लेकर मिशन मोड में काम करें। मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि कार्य में तेजी नहीं लाई गई, तो शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस पहल से किसानों को उनके हक का लाभ सीधे मिलेगा और बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें