राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

मौसम का बदला मिजाज: दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना,  IMD ने जारी किया अलर्ट

18 मार्च 2026, नई दिल्ली: मौसम का बदला मिजाज: दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना,  IMD ने जारी किया अलर्ट – देश के विभिन्न हिस्सों में अगले चार-पांच दिनों तक मौसम में बदलाव और अस्थिर परिस्थितियां बनी रहेंगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD)के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी भारत और हिमालयी क्षेत्र में 17 से 20 मार्च तक हल्की से भारी बारिश और बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं, मध्य और पूर्वी भारत में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। पूरे देश में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहने की संभावना है और किसी भी क्षेत्र में भीषण गर्मी की लहर की संभावना नहीं है।

उत्तर-पश्चिमी भारत और हिमालयी क्षेत्र:

उत्तर-पश्चिमी भारत में हिमालयी क्षेत्रों, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिन हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। 19 और 20 मार्च को हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के मैदानी इलाकों में 20 मार्च को तेज हवाओं के झोंके (50-70 किमी/घंटा) के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है। 18 से 20 मार्च तक हवा की गति 40-50 किमी/घंटा तक रहने का अनुमान है।

पूर्वोत्तर भारत:

नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अगले पांच दिन हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का असर रहेगा। 17 मार्च को असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की गति 30-50 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है।

मध्य और पूर्वी भारत:

पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उप-हिमालयी क्षेत्रों में 17 से 21 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। 20 मार्च को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी है। मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा में 17 से 21 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। 20-21 मार्च को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में ओलावृष्टि की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 30-60 किमी/घंटा तक हो सकती है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत:

तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में 17-21 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज़ हवाओं का असर रहेगा। 17-20 मार्च के दौरान आंध्र प्रदेश और यनम में हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 17-21 मार्च तक बारिश का अनुमान है। इस दौरान हवाओं की गति 30-50 किमी/घंटा तक रहने की संभावना है।

पश्चिमी भारत:

मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 17-19 मार्च, गुजरात में 18-19 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। कोंकण और गोवा में 18-19 मार्च को हल्की बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है।

दिल्ली/NCR का मौसम:

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 17-20 मार्च तक मौसम आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा।

1. 17 मार्च: अधिकतम तापमान 31-33°C, न्यूनतम 15-16°C। हवा की गति 10-15 kmph।
2. 18 मार्च: हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (20-40 kmph)। अधिकतम तापमान 32-34°C, न्यूनतम 17-19°C।
3. 19 मार्च: सुबह हल्की बारिश और गरज-चमक, 20-40 kmph तक हवाएं। अधिकतम तापमान 29-31°C, न्यूनतम 19-21°C।
4. 20 मार्च: हल्की बारिश/ओलावृष्टि और तेज हवाओं के झोंके 30-50 kmph तक। अधिकतम तापमान 27-29°C, न्यूनतम 17-19°C।

तापमान का ट्रेंड:

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो हफ्तों में अधिकतम तापमान में 2-3°C की वृद्धि हुई। इसके बाद 5-7°C की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मध्य भारत में अगले चार दिन 3-5°C की गिरावट होगी, फिर 2-4°C की वृद्धि  देखने को मिलेगी।

इसके अलावा, पूर्वी भारत में अगले चार दिन में तापमान स्थिर, बाद में 2-3°C की गिरावट देखी जा सकती हैं। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले पांच दिन 2-4°C पारा गिरने की संभावना है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements