Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने इंडोनेशिया के बाली में प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की

30 सितम्बर 2022, नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने इंडोनेशिया के बाली में प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की – केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गत दिवस  बाली और भारतीय मैत्री संघ (बीआईएफए) के बैनर तले इंडोनेशिया के बाली में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत की। बिफा की सुश्री नीता मल्होत्रा ने कृषि मंत्री को बधाई दी और बहुत व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उनसे मिलने के लिए आभार व्यक्त किया। श्री तोमर ने इंडोनेशिया के बाली में 28-29 को आयोजित जी-20 देशों के कृषि मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि क्षेत्र में सफलताओं और पीएम किसान, फसल बीमा, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, मूल्य श्रृंखला एकीकरण, किसानों के उत्पादक संगठन, आयुष्मान भारत, आदि जैसे कार्यक्रमों के बारे में बताया, जिसने भारत के किसानों के जीवन साथ-साथ ग्रामीण लोगों के जीवन को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि कृषि ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए तारणहार के रूप में अपनी भूमिका साबित की और पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत कोविड-19 और उसके बाद के समय के दौरान 800 मिलियन से अधिक लोगों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने में मदद की।

श्री तोमर ने इंडोनेशिया के विकास में भारतीय समुदाय के लोगों के योगदान की सराहना की, जिनकी भागीदारी से भारत का महत्व बढ़ा। उन्होंने कार्य में भारत सरकार की ओर से हर संभव समर्थन का आश्वासन दिया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवसर पर बीफा के प्रतिनिधियों ने श्री तोमर को उनकी यात्रा और बैठक के लिए धन्यवाद दिया। बैठक में बाली में भारत के महावाणिज्य दूत श्री प्रकाश चंद और उनके सहयोगी श्री लालेश कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: पीएम-किसान की 12वीं किस्त 17 अक्टूबर को किसानों के खाते में जमा होगी

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )