Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

केंद्रीय कृषि मंत्री ने हरियाणा में 30 एकीकृत पैक हाउस का उद्घाटन किया

19 नवम्बर 2022, सोनीपत: केंद्रीय कृषि मंत्री ने हरियाणा में 30 एकीकृत पैक हाउस का उद्घाटन किया – केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि हरियाणा फसल उत्पादन और बागवानी में आगे है, इसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है। आज आवश्यकता है कि किसान नई फसलों की खेती करें, उत्पादन में तकनीक का उपयोग करें और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करें। खुशी की बात है कि हरियाणा का किसान और हरियाणा सरकार इसी रास्ते पर चल रही है।

केंद्रीय मंत्री सोनीपत (हरियाणा) के अटेरना गांव में राज्य भर में 30 एकीकृत पैक हाउस के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे।

हरियाणा उद्यानिकी विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने प्रदेश में किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की। हरियाणा में एफपीओ के माध्यम से पूरे राज्य में 30 पैक हाउस बनाए जा रहे हैं। हरियाणा सरकार ने राज्य में करीब 500 पैक हाउस बनाने की योजना बनाई है।प्रदेश में 500 पैक हाउस बनने से उद्यानिकी के क्षेत्र में क्रांति आएगी। उन्होंने फलों और सब्जियों के लिए बीमा योजना शुरू करने के लिए हरियाणा सरकार की भी प्रशंसा की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

हरियाणा के कृषि मंत्री श्री दलाल ने कहा कि प्रदेश में 11 एक्सीलेंस सेंटर हैं, जिनके माध्यम से करोड़ों पौधे तैयार कर किसानों को दिए जा रहे हैं। हरियाणा के किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है। राज्य सरकार ने नहरों के लिए भी बजट दोगुना कर दिया है। सिंचाई के क्षेत्र में 85 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। हरियाणा सरकार ने तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए तालाब प्राधिकरण का गठन किया है। साथ ही खारे पानी के किसानों को झींगा पालन के लिए प्रोत्साहित किया गया है। जिस जमीन पर पहले किसान 20 से 30 हजार रुपए सालाना कमाता था, आज झींगा पालन से 20 से 30 लाख रुपए की कमाई हो रही है। गन्नौर में दुनिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी लगाई जा रही है, जो 5500 एकड़ में फैलेगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: सरसों मंडी रेट (17 नवम्बर 2022 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )