आज के कृषि समाचार@ 5.00 PM: PMFBY I मानसून आगमन I PM-AASHA I डोनाल्ड ट्रंप I Digi-Claim I अमरूद और टमाटर कटाई
14 अगस्त 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….
1. PMFBY: 35 लाख किसानों के खातों में पहुंची फसल बीमा की पहली किस्त, शिवराज सिंह ने जारी किए ₹3,900 करोड़
किसानों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को राजस्थान के झुंझूनु से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की पहली किस्त के रूप में 35 लाख किसानों के खातों में ₹3,900 करोड़ की राशि डिजिटल माध्यम से ट्रांसफर की। पूरी खबर पढ़े….
2. मानसून बना कहर: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट
देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे सक्रिय होता जा रहा है, जिसके चलते अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर दक्षिण भारत और उत्तराखंड की पहाड़ियों तक, मॉनसून एक बार फिर पूरे जोर पर है। पूरी खबर पढ़े….
3. क्या है PM-AASHA? जानिए कैसे यह योजना किसानों को MSP पर दिलाती है बेहतर दाम, सरकार ने लोकसभा में बताया
केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि किसानों को बेहतर कीमत सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं को जरूरी चीजें सस्ते दामों पर देने के लिए प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) लागू किया गया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने सदन को बताया कि इस योजना में मूल्य समर्थन योजना (PSS), मूल्य स्थिरीकरण फंड (PSF), मूल्य घाटा भुगतान योजना (PDPS) और बाजार हस्तक्षेप योजना (MIS) शामिल हैं। पूरी खबर पढ़े….
4. सितंबर से प्याज का बफर स्टॉक जारी करेगी सरकार, कीमतों में स्थिरता बनाए रखने का प्रयास
उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने घोषणा की है कि सरकार सितंबर से चरणबद्ध तरीके से अपने प्याज के बफर स्टॉक को बाजार में उतारेगी, ताकि कीमतों में स्थिरता बनी रहे। वर्ष 2024 के लिए सरकार ने मूल्य स्थिरीकरण योजना के तहत 3 लाख टन प्याज का भंडारण किया है। मंत्रालय के अनुसार, इस साल मानसून सीजन में प्याज, आलू और टमाटर जैसी प्रमुख सब्जियों की कीमतें पिछले वर्षों की तुलना में काफी हद तक नियंत्रित रही हैं। पूरी खबर पढ़े….
5. इंदौर जिले में डोनाल्ड ट्रंप के पुतले जलाए गए
संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान संगठनों और केंद्रीय श्रम संगठनों की अभियान समिति के आह्वान पर बुधवार को इंदौर के कई गांवों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुतले जलाए गए। किसान संगठनों और श्रम संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गांधी हॉल से जुलूस निकाला तथा संभागीय कार्यालय पहुंचकर ट्रंप के पोस्टर की होली जलाई । पूरी खबर पढ़े….
6. बारिश या बाढ़ से फसल हो गई बर्बाद? Digi-Claim से किसानों को तुरंत मिलेगा बीमा क्लेम, ऐसे करें आवेदन
खरीफ सीजन के दौरान कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हो गईं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे समय में फसल बीमा का लाभ मिलना किसानों के लिए बड़ी राहत हो सकती है। अब सरकार ने किसानों के लिए Digi-Claim नामक एक डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया है, जिससे बीमा क्लेम की प्रक्रिया आसान, तेज और पारदर्शी बन गई है I पूरी खबर पढ़े….
7. देश के मौसम में बड़ा बदलाव: अगले 5 दिन झमाझम बारिश के आसार, आज इतने राज्यों में रेड अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 13 से 19 अगस्त 2025 तक देश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यह मौसमी गतिविधि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और अन्य मौसमी प्रणालियों के कारण है। आज, 13 अगस्त को बिहार, उत्तराखंड, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तथा तेलंगाना में रेड अलर्ट जारी किया गया है, पूरी खबर पढ़े….
8. भारत में कटाई के बाद सबसे अधिक क्षति: अमरूद और टमाटर सबसे प्रभावित
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (MoFPI) द्वारा NABARD कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (NABCONS) से कराए गए हालिया अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि भारत में कई कृषि उत्पादों को कटाई के बाद बड़ी मात्रा में क्षति होती है। यह अध्ययन 2020–22 की अवधि के लिए किया गया, जिसमें 54 फसल/वस्तुओं को शामिल किया गया और कटाई के बाद के विभिन्न चरणों – जैसे फसल काटना, छंटाई, पैकेजिंग, परिवहन, भंडारण और बाज़ार में हैंडलिंग – का विश्लेषण किया गया। पूरी खबर पढ़े….
9. PMFBY: 35 लाख किसानों के खातों में पहुंची फसल बीमा की पहली किस्त, शिवराज सिंह ने जारी किए ₹3,900 करोड़
किसानों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को राजस्थान के झुंझूनु से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की पहली किस्त के रूप में 35 लाख किसानों के खातों में ₹3,900 करोड़ की राशि डिजिटल माध्यम से ट्रांसफर की। इस मौके पर केंद्रीय और राज्य स्तर के कई मंत्री, अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे, जबकि लाखों लाभार्थी वर्चुअल रूप से जुड़े। पूरी खबर पढ़े….
10. स्वामीनाथन जी के मार्ग पर चलकर भारत भूख और अभाव को कभी नहीं होने देगा: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ICAR-पूसा परिसर, नई दिल्ली में भारत रत्न डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समारोह की अध्यक्षता की। पूरी खबर पढ़े….