राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

अमेरिका-भारत ट्रेड डील से किसान, मछुआरे और डेयरी क्षेत्र को फायदा होगा- केन्द्रीय मंत्री गोयल

05 फरवरी 2026, नई दिल्ली: अमेरिका-भारत ट्रेड डील से किसान, मछुआरे और डेयरी क्षेत्र को फायदा होगा- केन्द्रीय मंत्री गोयल – अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सरकार का पक्ष बताया है. दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोयल ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के हितों को प्राथमिकता दी है. गोयल ने कहा कि इस डील से किसान, मछुआरे और डेयरी क्षेत्र को बहुत फायदा होगा. इस डील से हर क्षेत्र के लोग उत्साहित होंगे. कृषि और डेयरी क्षेत्र के हितों को इस डील में आगे रखा गया है. इस डील की मदद से भारतीय कारोबारी अमेरिका में अपना सामान बेच पाएंगे. गोयल ने कहा कि इस ट्रेड डील में देश के किसानों के हितों को पूरी तरह से सुरक्षित रखा गया है. इस डील से देश के हर वर्ग को फायदा होगा.

पीयूष गोयल ने कहा, मोदी जी ने एक बहुत ही बढ़िया ट्रेड डील को संपन्न किया है. एक बहुत मजबूत देश में चार चांद लगाने वाला डील किया है. इस डील से हमारी बहनों, किसानों के मदद करेगा. हम बोलना तो संसद में चाह रहे थे, लेकिन हम सब ने देखा राहुल गांधी ने संसद में कितना भद्दा व्यवहार किया. जो डील हमें मिली है वो बेहतरीन है. महीनों से हमारी टीम अमेरिका की टीम के साथ बातचीत कर रही थी.

वाणिज्य मंत्री ने कहा कि मोदी जी ने अपनी मित्रता से भारत को एक बेहतरीन डील दिलवाई है. RCEP जिसमें कांग्रेस ने भारत को झोंक दिया था, उससे प्रधानमंत्री ने भारत को बचाया. प्रधानमंत्री ने कृषि और डेयरी दोनों को बचाया है. US ट्रेड डील में भी कृषि और डेयरी दोनों को बचाया गया है.

पीयूष गोयल ने कहा कि इस ट्रेड डील से MSMEs, IT, टेक्सटाइल, लेदर गुड्स सभी को बहुत मदद मिलेगी. दोनों देश जल्द ही एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करेंगे. टेक्निकल डिटेल्स फाइनल होने के बाद हम सारी डिटेल्स देंगे. गोयल ने कहा, डील को फाइनल टच दिया जा रहा है. यह सच में एक ऐसी डील है जिस पर हर भारतीय गर्व कर सकता है.

ट्रेड डील को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी टैरिफ में 50% से 18% की कमी बहुत अच्छी खबर है. उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद भारत का एक्सपोर्ट बढ़ेगा.

इससे पहले, वित्त मंत्रालय में डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू के सेक्रेटरी अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील दुनिया की दो सबसे बड़ी इकोनॉमी के बीच ट्रेड को और बढ़ाएगी और गहरा करेगी. इससे अमेरिकी मार्केट में हमारे लेबर-इंटेंसिव और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए ज्यादा मौके बनेंगे और हाई और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सेक्टर में आपसी फायदे वाले सहयोग को बढ़ावा मिलेगा.

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement