राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

2.3 फीसदी घटी जायद फसलों की बुवाई, चावल-मक्का के रकबे में भी गिरावट; लेकिन दालों की खेती बढ़ी

25 मार्च 2026, नई दिल्ली: 2.3 फीसदी घटी जायद फसलों की बुवाई, चावल-मक्का के रकबे में भी गिरावट; लेकिन दालों की खेती बढ़ी – देश में ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई प्रगति धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 20 मार्च, 2026 तक ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई में कुल रकबे में पिछले साल की तुलना में लगभग 2.33% की कमी आई है। कुल बुवाई क्षेत्र 43.69 लाख हेक्टेयर से घटकर 42.68 लाख हेक्टेयर रह गया।

इस वर्ष दलहन फसलों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है, जबकि चावल और मोटे अनाज के रकबे में कमी आई है। वहीं तिलहन फसलों का क्षेत्र लगभग स्थिर बना हुआ है।

दलहन में अच्छी बढ़त, मूंग और उड़द आगे

इस वर्ष अब तक दलहन फसलों का कुल बुवाई क्षेत्र 4.09 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले वर्ष के 3.47 लाख हेक्टेयर से 0.62 लाख हेक्टेयर अधिक है। इसमें सबसे ज्यादा योगदान मूंग और उड़द का रहा है।

मूंग की बुवाई बढ़कर 2.57 लाख हेक्टेयर हो गई है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 0.39 लाख हेक्टेयर ज्यादा है। वहीं उड़द की बुवाई भी बढ़कर 1.28 लाख हेक्टेयर हो गई है। अन्य दलहनी फसलों में भी हल्की वृद्धि देखी गई है। इससे साफ है कि किसान दलहन फसलों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं।

चावल और मोटे अनाज में गिरावट

चावल की बुवाई इस वर्ष 27.86 लाख हेक्टेयर में हुई है, जो पिछले वर्ष के 28.65 लाख हेक्टेयर से 0.80 लाख हेक्टेयर कम है। इसी तरह श्री अन्न एवं मोटे अनाज (मिलेट्स) का कुल क्षेत्र घटकर 6.04 लाख हेक्टेयर रह गया है, जो पिछले वर्ष से 0.80 लाख हेक्टेयर कम है।

मक्का में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है, जहां बुवाई घटकर 4.24 लाख हेक्टेयर रह गई है। ज्वार में भी कमी आई है, जबकि बाजरा और रागी में हल्की बढ़त देखने को मिली है।

तिलहन में स्थिरता, मामूली उतार-चढ़ाव

तिलहन फसलों का कुल बुवाई क्षेत्र 4.69 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले वर्ष के 4.73 लाख हेक्टेयर के लगभग बराबर है। मूंगफली की बुवाई में मामूली बढ़त हुई है और यह 2.98 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है। सूरजमुखी में भी हल्की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि तिल के क्षेत्र में थोड़ी कमी आई है। अन्य तिलहनों में भी हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया है।

ग्रीष्मकालीन बुवाई प्रगति के आंकड़े (20 मार्च 2026 तक)

क्र.सं.फसलेंसामान्य क्षेत्र2025 कुल20262025 (समान अवधि)वृद्धि/कमी
1चावल31.4933.2827.8628.65-0.8
2दलहन23.427.074.093.470.62
Aमूंग20.4423.492.572.180.39
Bउड़द2.963.581.281.140.13
Cअन्य दलहन0.240.150.1
3श्री अन्न/मोटे अनाज12.0814.066.046.84-0.8
Aज्वार0.340.360.20.35-0.15
Bबाजरा4.435.21.381.350.03
Cरागी0.310.20.120.08
Dछोटे अनाज0.020.03-0.01
Eमक्का6.988.54.245-0.75
4तिलहन8.49.514.694.73-0.05
Aमूंगफली3.44.22.982.970.01
Bसूरजमुखी0.340.350.320.280.04
Cतिल4.664.961.351.42-0.08
Dअन्य तिलहन0.040.06-0.02
कुल 75.3783.9242.6843.69-1.02


आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements