Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब दौरे पर, CBDC आधारित DBT व्यवस्था की करेंगे शुरुआत; किसानों से भी करेंगे संवाद  

14 अगस्त 2026, नई दिल्ली: शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब दौरे पर, CBDC आधारित DBT व्यवस्था की करेंगे शुरुआत; किसानों से भी करेंगे संवाद – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज, 14 अगस्त को पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में तकनीकी पारदर्शिता बढ़ाने के लिए CBDC आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) व्यवस्था की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही किसानों से सीधा संवाद करेंगे और खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था का जायजा लेंगे।

शिवराज सिंह चौहान सुबह दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचेंगे। यहां टैगोर थिएटर में सुबह 11 बजे पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) आधारित DBT व्यवस्था का शुभारंभ करेंगे। इसका उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अनाज और अन्य लाभों का भुगतान अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से लाभार्थियों तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री निमुबेन जयंतीभाई बंभणिया भी मौजूद रहेंगी।

किसानों से करेंगे सीधा संवाद

चंडीगढ़ कार्यक्रम के बाद दोपहर करीब 2 बजे शिवराज सिंह चौहान और अन्य मंत्री अजीजपुर गांव पहुंचेंगे। यहां वे किसानों से सीधे संवाद करेंगे और खेती-किसानी से जुड़े मुद्दों व समस्याओं पर किसानों का फीडबैक लेंगे। केंद्र सरकार का उद्देश्य किसानों से सीधे फीडबैक लेकर कृषि नीतियों को अधिक व्यावहारिक और किसान-केंद्रित बनाना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

FCI साइलो का करेंगे निरीक्षण

इसके बाद शाम 4:30 बजे शिवराज सिंह चौहान हरियाणा के कैथल जिले के धांड स्थित भारतीय खाद्य निगम (FCI) के साइलो का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे खाद्यान्न भंडारण क्षमता, अनाज की गुणवत्ता के प्रबंधन, आधुनिक साइलो प्रणाली और राज्यों तक खाद्यान्न पहुंचाने वाली सप्लाई चेन की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture