राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

प्रदेश में रबी बोनी लक्ष्य से अधिक हुई

120 लाख हेक्टेयर में बुवाई पूरी

(विशेष प्रतिनिधि)

भोपाल। प्रदेश में अब तक रबी बोनी 120 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में कर ली गई है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 110.55 लाख हेक्टेयर में बोनी की गई थी। यह बुवाई गत वर्ष की तुलना में लगभग 10 लाख हेक्टेयर अधिक है। प्रदेश में गेहूं की बुवाई लक्ष्य को पार कर गई है। लक्ष्य की तुलना में अब तक 117 फीसदी बोनी पूरी हो गई है। गेहूं की अधिक बुवाई का कारण मौसम है। यह अनुकूल बना हुआ है। तापमान में गिरावट के साथ-साथ पर्याप्त नमी मौजूद है जो किसानों को राहत दे रही है।

अब तक प्रदेश में 75.05 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोया गया है जो गत वर्ष की तुलना में लगभग 18.29 लाख हेक्टेयर अधिक है। परंतु दूसरी तरफ दलहनी एवं तिलहनी फसलों की बोनी कम हुई है गत वर्ष इस अवधि की तुलना में दलहनी फसलें 7 लाख हेक्टेयर कम क्षेत्र में बोई गई हैं तथा तिलहनी फसलें 1 लाख हेक्टेयर पीछे हैं।

Advertisement
Advertisement
मध्य प्रदेश मे बुवाई स्थिति  31 दिसम्बर तक (लाख हे. में)
फसललक्ष्यबोनी
गेहूं6475.05
जौ1.351.12
चना34.1526.84
मटर3.52.57
मसूर5.54.75
सरसों7.57.03
गन्ना10.88
Advertisements
Advertisement
Advertisement

प्रदेश में रबी फसलों का सामान्य क्षेत्र 107.74 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष 119.18 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरूद्ध अब तक 120.16 लाख हेक्टेयर में बोनी की गई है। इसमें रबी की प्रमुख फसल गेहूं की बोनी अब तक 75.05 लाख हेक्टेयर में कर ली गई है। जबकि गत वर्ष अब तक गेहूं 56.76 लाख हेक्टेयर में बोया गया था। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक तापमान में गिरावट के कारण गेहूं की बोनी तेजी से बढ़ी है। गत वर्ष 60.21 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोया गया था इस वर्ष 64 लाख हेक्टेयर में गेहूं बुवाई का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisement
Advertisement

राज्य में रबी की दूसरी प्रमुख फसल चने की बोनी इस वर्ष धीमी गति से चल रही है। अब तक 26.84 लाख हेक्टेयर में बोनी की गई है जबकि गत वर्ष इसकी बोनी अब तक 33.99 लाख हेक्टेयर में कर ली गई थी। राज्य में इस वर्ष 34.15 लाख हेक्टेयर में चना बोने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रदेश में अन्य फसलों के तहत अब तक जौं 112 लाख हेक्टेयर में, मटर 2.57, मसूर 4.75, सरसों 7.03 लाख हेक्टेयर में एवं गन्ना 88 हजार हेक्टेयर में बोया गया है। इस प्रकार राज्य में अब तक कुल अनाज फसलें 110.81 लाख हेक्टेयर में बोई गयी हैं जबकि गत वर्ष इस समय तक 100.35 लाख हेक्टेयर में बोनी की गई थी। इसी प्रकार दलहनी फसलें 34.64 लाख हेक्टेयर में एवं तिलहनी फसलें 8.48 लाख हेक्टेयर में बोयी गयी हंै।

Advertisements
Advertisement
Advertisement