राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार की आवश्यकता पर दिया बल

12 अगस्त 2024, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार की आवश्यकता पर दिया बल – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार की आवश्यकता पर जोर दिया है। कल नई दिल्ली में पूसा में 109 नई बीजों की किस्मों के विमोचन पर प्रधानमंत्री ने कहा कि ये किस्में कृषि में नवाचार का परिणाम है। किसानों के साथ बातचीत के दौरान, श्री मोदी ने कहा कि किसान धरती माता के प्रति और अपनी जिम्मेदारी के प्रति सचेत हैं तथा स्वेच्छा से कीटनाशकों से दूर होकर जैविक खेती की दिशा में बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने नई किस्म के बीजों को एक छोटे खंड में प्रयोग करने और संतोषजनक परिणाम आने के बाद ही इसका उपयोग करने का सुझाव दिया।

प्रधानमंत्री ने अपने तीसरे कार्यकाल में तिगुनी गति से काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कथन जय जवान, जय किसान और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा इसमें जय विज्ञान को शामिल किए जाने को याद किया। प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे उन्होंने अनुसंधान और नवाचार को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस कथन में जय अनुसंधान जोड़ा है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement