PM किसान योजना: e-KYC नहीं कराया तो अटक सकते है 22वीं किस्त के 2000 रुपए
28 फरवरी 2026, नई दिल्ली: PM किसान योजना: e-KYC नहीं कराया तो अटक सकते है 22वीं किस्त के 2000 रुपए – देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अन्नदाताओं के खातों में किस्त के 2000 रुपए अगले महीने में मार्च में ट्रांसफर की जा सकती हैं। हालांकि अभी तक सरकार ने अधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में जिन किसानों ने e-KYC पूरा नहीं कराया है या आधार को बैंक खाते से लिंक नहीं किया है, उनके ₹2,000 की किस्त अटक सकती है।
क्यों जरूरी है e-KYC?
योजना के नियमों के अनुसार लाभार्थी किसानों के लिए e-KYC अनिवार्य है। जिन किसानों का आधार उनके बैंक खाते से लिंक नहीं है या जिन्होंने e-KYC की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके खाते में किस्त की राशि ट्रांसफर नहीं की जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि केवल पात्र और सत्यापित लाभार्थियों को ही आर्थिक सहायता मिले, इसलिए पहचान सत्यापन की प्रक्रिया सख्ती से लागू की जा रही है।
कब आ सकती है 22वीं किस्त?
अब तक 21 किश्तें जारी की जा चुकी हैं। 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को किसानों के खातों में भेजी गई थी। इससे पहले 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी की गई थी। वर्तमान में 26 फरवरी 2026 तक 22वीं किस्त को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि होली से पहले किसानों को राहत मिल सकती है।
ऐसे करें स्टेटस चेक
किसान अपनी किस्त का स्टेटस ऑनलाइन जांच सकते हैं। इसके लिए उन्हें PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर:
1. Farmers Corner सेक्शन में क्लिक करना होगा
2. Beneficiary Status विकल्प चुनना होगा
3. आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज कर जानकारी प्राप्त करनी होगी
4. इस प्रक्रिया से किसान यह जान सकते हैं कि उनकी अगली किस्त स्वीकृत है या नहीं।
क्या है योजना का लाभ?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को कृषि संबंधी जरूरतों में आर्थिक सहयोग देना है।
किसानों के लिए सलाह
कृषि विशेषज्ञों और विभागीय अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते e-KYC और आधार-बैंक लिंकिंग की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किस्त मिलने में किसी प्रकार की बाधा न आए।
22वीं किस्त को लेकर भले ही आधिकारिक तारीख घोषित न हुई हो, लेकिन किसानों के लिए जरूरी है कि वे सभी औपचारिकताएं पूरी रखें, ताकि ₹2,000 की अगली सहायता राशि समय पर उनके खाते में पहुंच सके।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

