Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

हमारे वैज्ञानिकों ने लंपी स्किन डिजीज की स्वदेशी वैक्सीन तैयार कर ली है: प्रधान मंत्री मोदी

12 सितम्बर 2022, नई दिल्ली । हमारे वैज्ञानिकों ने लंपी स्किन डिजीज की स्वदेशी वैक्सीन तैयार कर ली है: प्रधान मंत्री मोदी  – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने कहा कि राज्य सरकारों को साथ लेकर केंद्र सरकार पशुओं में लम्पी स्किन बीमारी को कंट्रोल करने की पूरी कोशिश कर रही है. हमारे वैज्ञानिकों ने इस बीमारी की स्वदेशी वैक्सीन तैयार कर ली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन वर्ल्ड डेयरी समिट 2022 के उद्घाटन के अवसर पर संबोधित कर रहे थे .

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले कुछ समय में कई राज्यों में लम्पी स्किन डिजीज से पशुधन की क्षति हुई है. राज्य सरकारों को साथ लेकर केंद्र सरकार इसे कंट्रोल करने की पूरी कोशिश कर रही है. हमारे वैज्ञानिकों ने लम्पी स्किन डिजीज की स्वदेशी वैक्सीन तैयार कर ली है. वैक्सीनेशन के अलावा जांच में तेजी लाकर पशुओं की आवाजाही पर नियंत्रण रखकर इस बीमारी को काबू करने की कोशिश की जा रही है. पशुओं का वैक्सीनेशन हो या फिर दूसरी टेक्नॉलॉजी, भारत पूरी दुनिया के डेयरी सेक्टर में कंट्रीब्यूट करने के लिए और सभी साथी देशों से सीखने के लिए हमेशा तत्पर रहा है।

फुट एंड माउथ डिजीज

पीएम ने कहा कि पशु जब बीमार होता है तो वह किसान के परिवार को, उसकी आय को प्रभावित करता है. पीएम मोदी ने कहा कि हम पशुओं के वैक्सीनेशन पर बल दे रहे हैं.2025 तक हम शत प्रतिशत पशुओं को फुट एंड माउथ डिजीज की वैक्सीन लगाएंगे हम इस दशक के अंत तक इन बीमारियों से पूरी तरह से मुक्ति होंगे.  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन के तत्वावधान में इस चार दिवसीय कार्यक्रम में दुग्‍ध उत्‍पादन से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित होंगे. इससे किसानों को अत्‍याधुनिक जानकारी मिल सकेगी. समिट को प्रारंभ में पशुपालन ,डेरी मंत्री पुरुषोत्‍तम रुपाला ने संबोधित किया.

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आप भी आवेदन कर सकते हैं . जानिये क्या है अंतिम तारीख