राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषि सहयोग को और बढ़ावा देंगे भारत और नेपाल, दोनों देशों के कृषि मंत्रियों की भेंट

21 जुलाई 2023, नई दिल्ली: कृषि सहयोग को और बढ़ावा देंगे भारत और नेपाल, दोनों देशों के कृषि मंत्रियों की भेंट – केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और नेपाल के कृषि मंत्री डॉ. बेदु राम भुसाल के बीच बुधवार को कृषि भवन, नई दिल्ली में बैठक हुई। इसमें दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कृषि सहयोग को गहरा करने के अवसरों पर चर्चा की गई।

नेपाली मंत्री दिल्ली में “ग्लोबल फूड रेगुलेटर्स समिट-2023” में भाग लेने के लिए भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। नेपाली प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कृषि मंत्री श्री तोमर ने नेपाल के साथ भारत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों, खुली सीमा और लोगों के बीच गहरे संपर्कों, घनिष्ठ मैत्रीपूर्ण संबंधों, विशेष रूप से कृषि क्षेत्र में बढ़ते संबंधों का उल्लेख किया।

नेपाली मंत्री ने भारत की मदद से कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ने की चाहत

भारत विश्व में दूध का सबसे बड़ा उत्पादक हैं। ऐसे में नेपाल भारत की मदद से कृषि को मजबूत करना चाहता हैं। इसलिए नेपाल के कृषि मंत्री भुसाल ने श्री तोमर से मुर्रा नस्ल की भैंस प्रदान करने की सहमति ली। सहमति मिलने पर नेपाली मंत्री भुसाल ने श्री तोमर को धन्यवाद दिया और द्विपक्षीय कृषि सहयोग को और बढ़ावा देने की इच्छा व्यक्त की।

दोनों मंत्री सितंबर-अक्टूबर, 2023 में काठमांडू में देशों के बीच संयुक्त कृषि कार्य समूह की अगले दौर की बैठक आयोजित करने पर सहमत हुए। बैठक के दौरान दोनों मंत्री, कृषि क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत और नेपाल के बीच नए समझौता ज्ञापन (एमओयू) करने पर भी सहमत हुए, जिसकी प्रक्रिया तेज की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

बैठक में, कृषि मंत्री श्री तोमर ने जैविक-प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला और नेपाली पक्ष से अगस्त-2023 (दूसरी छमाही) में हरियाणा के गुरुकुल कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नामांकन करने का अनुरोध किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement
Advertisement