राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में धान, दलहन-तिलहन के रकबे में वृद्धि

अब तक कुल बुवाई 575 लाख हेक्टेयर से अधिक हुई

16 जुलाई 2024, नई दिल्ली: देश में धान, दलहन-तिलहन के रकबे में वृद्धि – देश में धान, दलहन-तिलहन के रकबे में गत वर्ष की तुलना में वृद्धि हुई है। अब तक खरीफ की बुवाई 575 लाख 13 हजार हेक्टेयर में हो गई है जबकि गत वर्ष अब तक 521 लाख 25 हजार हेक्टेयर में बुवाई हुई थी। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में बुवाई लगभग 53 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गई है। वहीं श्रीअन्न सह मोटे अनाजों की बुवाई में कमी आई है।

कृषि मंत्रालय द्वारा 12 जुलाई 2024 तक जारी आंकड़ों के अनुसार प्रमुख फसल धान अब तक 115.64 लाख हेक्टेयर में बोई गई है जबकि गत वर्ष समान अवधि में 95.78 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इसी प्रकार दलहन का रकबा अभी तक 62.32 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो गत वर्ष की समान अवधि में 49.50 लाख हेक्टेयर था, इसमें अरहर की बुवाई 28.14 लाख हेक्टेयर में हुई है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 9.66 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इसी प्रकार उड़द की बुवाई अब तक 13.90 लाख हेक्टेयर में की गई है। वहीं मूंग की बुवाई 15.79 लाख हेक्टेयर में हुई है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक मोटे अनाज की बुवाई कम क्षेत्र में हुई है। अब तक 98.64 लाख हेक्टेयर में बोनी हो गई है जबकि गत वर्ष अब तक 104.99 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इसमें मक्का की बुवाई अब तक 58.86 लाख हेक्टेयर में की गई है। गत वर्ष इस अवधि में 43.84 लाख हेक्टेयर में हुई थी। ज्वार 7.39 लाख हेक्टेयर में बोया गया है वहीं बाजरा भी 28.32 लाख हेक्टेयर में बोया गया है। जबकि गत वर्ष समान अवधि में 50.09 लाख हेक्टेयर में बोया गया था।

इसी प्रकार तिलहनी फसल का कुल रकबा 140.43 लाख हेक्टेयर हो गया है जो गत वर्ष अब तक 115.08 लाख हेक्टेयर था। इसमें सोयाबीन की बुवाई अब तक 108.10 लाख हेक्टेयर  में हो गई है जो गत वर्ष अब तक 82.44 लाख हेक्टेयर में हुई थी। इसी प्रकार मूंगफली की बुवाई 28.20 लाख हेक्टेयर में हुई है।
नकदी फसल गन्ने का रकबा अब तक 57.68 लाख हेक्टेयर  हो गया है। जो गत वर्ष अब तक 56.86 लाख हेक्टेयर था। जूट और मेस्टा का रकबा 5.63 लाख हेक्टेयर हो गया है वहीं कपास का रकबा 95.79 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो गत वर्ष इसी अवधि के दौरान 93.02 लाख हेक्टेयर था।

Advertisement
Advertisement

खरीफ फसलों की साप्ताहिक बुवाई रिपोर्ट: 12 जुलाई 2024 तक की प्रगति

क्रम संख्याफसलसामान्य क्षेत्रफल (लाख हेक्टेयर)2024 में बोया गया क्षेत्रफल (लाख हेक्टेयर)2023 में बोया गया क्षेत्रफल (लाख हेक्टेयर)2023 के मुकाबले वृद्धि/कमी (लाख हेक्टेयर)वृद्धि दर (%)
1धान401.55115.6495.7819.8620.74%
2दालें136.0262.3249.512.8225.90%
aअरहर45.5528.149.6618.48191.28%
bउड़द36.7613.912.751.159.02%
cमूंग36.9915.7919.57-3.78-19.32%
dकुलथी1.90.120.1200.00%
eअन्य दालें14.824.377.4-3.03-40.95%
3श्री अन्ना एवं मोटे अनाज180.8697.64104.99-7.35-7.00%
aज्वार16.017.398.64-1.25-14.46%
bबाजरा72.6328.3250.09-21.76-43.45%
cरागी10.961.21.170.043.42%
dछोटे मिलेट्स4.471.871.270.647.24%
eमक्का76.9658.8643.8415.0234.26%
4तिलहन190.18140.43115.0825.3522.03%
aमूंगफली45.2828.228.27-0.07-0.25%
bसोयाबीन122.95108.182.4425.6631.12%
cसूरजमुखी1.40.510.340.1750.00%
dतिल10.263.213.59-0.37-10.28%
eरामतिल1.220.20.020.18900.00%
fअरंडी9.070.160.39-0.24-61.54%
gअन्य तिलहन00.050.040.0125.00%
5गन्ना51.1557.6856.860.821.44%
6जूट एवं मस्ता6.745.636.02-0.39-6.48%
7कपास129.3495.7993.022.782.99%
 कुल1095.84575.13521.2553.8810.34%
Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement