राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव में किसानों को मिलेगी सम्पूर्ण जानकारी

11 अप्रैल 2026, भोपालराष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव में किसानों को मिलेगी सम्पूर्ण जानकारी – रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होने वाला राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव केवल कर्मकांड नहीं यहां किसानों को उन्नत तकनीक के साथ-साथ जीवंत प्रदर्शन भी दिखाया जाएगा, जिससे किसानों का उत्पादन बढ़े और लागत घटे। यह बात केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल निवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही।

मेले के संबंध में श्री चौहान ने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गई है। रायसेन दशहरा मैदान में 4 डोम बनाए गए हैं जिसमें उद्घाटन- समापन के साथ-साथ लगभग 20 तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे जिसमें देश भर के प्रमुख कृषि वैज्ञानिक किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने बताया कि कृषि महोत्सव में कृषि जलवायु के मुताबिक रोडमैप बनाया जाएगा जिसमें बीज से बाजार तक की जानकारी समाहित होगी।

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि अब जोनल बैठकें जोनवार आयोजित की जाएगी जिससे किसानों की समस्याओं को बारीकी से समझा जाएगा, इसकी शुरुआत जयपुर से हो गयी है। अब 24 अप्रैल को लखनऊ में दूसरी जोनल बैठक होगी।

श्री शिवराज सिंह ने बताया कि मेले में अलग-अलग हॉल में तीनों दिन लगातार सेमिनार और प्रशिक्षण सत्र होंगे, जिनमें फसल कटाई के बाद प्रबंधन, दलहन-तिलहन उत्पादकता वृद्धि, मृदा स्वास्थ्य, प्राकृतिक खेती, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, कीट प्रबंधन, बीज प्रणाली, फसल बीमा, एआई आधारित डिजिटल कृषि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हाइड्रोपोनिक्स (जल आधारित खेती), प्रिसिजन फार्मिंग (सटीक खेती) और वर्टिकल फार्मिंग (ऊध्र्वाधर खेती) जैसे विषय शामिल हैं। फील्ड में यंत्रों का लाइव डेमो किया जाएगा।

आईसीएआर द्वारा मृदा परीक्षण की मोबाइल मिनी लैब, समेकित कृषि प्रणाली व प्राकृतिक खेती के लाइव मॉडल, डेयरी, बकरीपालन, कुक्कुट व मत्स्यपालन की यूनिट, मोबाइल वेटरनरी यूनिट, बीज मिनीकिट वितरण, बीमा कंपनियों द्वारा मौके पर फसल बीमा और किसान शिकायत व परामर्श के लिए हेल्पडेस्क की विशेष व्यवस्था रहेगी, जिससे ‘बीज से बाजार तक, प्रयोगशाला से खेत तकÓ की पूरी कड़ी एक ही परिसर में दिखाई देगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements