Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

खरीफ फसलों की बुवाई में आई गिरावट, पिछले साल के मुकाबले 17.96 लाख हेक्टेयर घटा रकबा; धान-मक्का की बुवाई भी पिछड़ी  

13 अगस्त 2026, नई दिल्ली: खरीफ फसलों की बुवाई में आई गिरावट, पिछले साल के मुकाबले 17.96 लाख हेक्टेयर घटा रकबा; धान-मक्का की बुवाई भी पिछड़ी – खरीफ फसलों की बुवाई को लेकर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 7 अगस्त 2026 तक के आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों के अनुसार इस साल अब तक कुल 967.92 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बुवाई हुई है, जबकि 2025 में इसी अवधि तक 985.89 लाख हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी थी। इस तरह पिछले साल की तुलना में इस बार कुल खरीफ रकबे में 17.96 लाख हेक्टेयर की कमी दर्ज की गई है। हालांकि, तिलहन के रकबे में 5.19 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है।

धान का रकबा 15.90 लाख हेक्टेयर घटा

इस साल 344.78 लाख हेक्टेयर में धान की बुवाई हुई है, जबकि 2025 में यह रकबा 360.67 लाख हेक्टेयर था। यानी धान का रकबा 15.90 लाख हेक्टेयर कम हुआ है। दालों की बुवाई इस साल 103.78 लाख हेक्टेयर में हुई, जबकि पिछले साल 105.73 लाख हेक्टेयर थी। इसमें 1.95 लाख हेक्टेयर की कमी आई है। अरहर का रकबा 37.53 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले साल के 40.14 लाख हेक्टेयर से 2.61 लाख हेक्टेयर कम है। वहीं उड़द का रकबा 22.86 लाख हेक्टेयर रहा, जो 2025 के 20.29 लाख हेक्टेयर से 2.57 लाख हेक्टेयर अधिक है।

मोटे अनाज में 4.71 लाख हेक्टेयर की कमी

श्री अन्न/मोटे अनाज का कुल रकबा इस साल 168.50 लाख हेक्टेयर रहा, जबकि 2025 में 173.21 लाख हेक्टेयर था। इसमें 4.71 लाख हेक्टेयर की कमी हुई है। मक्का की बुवाई 87.15 लाख हेक्टेयर में हुई, जो पिछले साल के 90.63 लाख हेक्टेयर से 3.48 लाख हेक्टेयर कम है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

तिलहन की बुवाई में बढ़ोतरी

तिलहन इस खरीफ सीजन की प्रमुख बढ़त वाली फसल रही। 2026 में तिलहन का रकबा 180.20 लाख हेक्टेयर रहा, जबकि 2025 में यह 175.01 लाख हेक्टेयर था। यानी 5.19 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है। इसमें मूंगफली का रकबा 46.82 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले साल से 3.71 लाख हेक्टेयर अधिक है। सोयाबीन की बुवाई 119.92 लाख हेक्टेयर में हुई, जो 2025 के 119.66 लाख हेक्टेयर से 0.26 लाख हेक्टेयर ज्यादा है। तिल का रकबा भी 1.44 लाख हेक्टेयर बढ़ा है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

गन्ना और कपास का रकबा भी घटा

गन्ने की बुवाई इस साल 58.31 लाख हेक्टेयर में हुई, जबकि 2025 में यह 58.62 लाख हेक्टेयर थी। इसमें 0.31 लाख हेक्टेयर की कमी है। कपास का रकबा 106.01 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले साल के 106.42 लाख हेक्टेयर से 0.41 लाख हेक्टेयर कम है।

7 अगस्त 2026 तक खरीफ फसलों के क्षेत्रफल की स्थिति

क्रं. सं.फसलसामान्य क्षेत्र (साल 2020-21 से 2024-25)अंतिम क्षेत्र 2025बोया गया क्षेत्र 2026बोया गया क्षेत्र 2025वृद्धि(+)/कमी(-)
1चावल412446.7344.78360.67-15.9
2दालें123.64118.97103.78105.73-1.95
एअरहर44.3244.637.5340.14-2.61
बीउर्दबीन29.621.2622.8620.292.57
सीमूंगबीन35.4837.4531.3733.21-1.84
डीकुलथी1.48—0.180.180.01
ईमोठबीन9.69—8.88.670.14
एफअन्य दालें3.0715.663.033.24-0.21
3श्री अन्न/मोटे अनाज182.63192.12168.5173.21-4.71
एज्वार14.4412.112.8212.610.22
बीबाजरा70.9463.862.4463-0.55
सीरागी12.0113.462.83.1-0.31
डीछोटे अनाज4.474.153.33.88-0.58
ईमक्का80.7798.6187.1590.63-3.48
4तिलहन200.08196.38180.2175.015.19
एमूंगफली46.7950.2946.8243.113.71
बीसोयाबीन128.71123.86119.92119.660.26
सीसूरजमुखी1.20.881.010.590.43
डीतिल12.889.639.968.521.44
ईनाइजर1.010.830.120.13-0.02
एफअरंडी9.4910.892.272.95-0.68
जीअन्य तिलहन0—0.10.050.04
5गन्ना54.258.8458.3158.62-0.31
6जूट और मेस्ता6.46.066.346.220.12
7कपास125.51115.2106.01106.42-0.41
कुल1104.461134.27967.92985.89-17.96

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture