Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

केंद्र सरकार की फर्टिलाइजर कंपनियों को चेतावनी, किसानों को उर्वरकों के साथ कंपनी के दूसरे उत्पाद खरीदने को मजबूर न करें

उर्वरक मंत्रालय द्वारा हाल ही में सभी फर्टिलाइजर कंपनियों को नोटिस जारी कर हिदायत दी गई है कि फर्टिलाइजर के साथ दूसरे प्रोडक्ट की टैगिंग न करे।

19 नवम्बर 2022, नई दिल्ली: केंद्र सरकार की फर्टिलाइजर कंपनियों को चेतावनी, किसानों को उर्वरकों के साथ कंपनी के दूसरे उत्पाद खरीदने को मजबूर न करें – उर्वरक सचिव, सुश्री नीरजा आदिदम द्वारा जारी एक नोटिस में उल्लेख किया गया है कि उर्वरक विभाग नई दिल्ली के संज्ञान में आया है कि उर्वरक कंपनियां उर्वरकों को कंपनी के अन्य उत्पादों के साथ टैग कर रही हैं। टैगिंग का मतलब है कि कंपनियां किसान के लिए आवश्यक खाद के साथ-साथ कंपनी के अन्य उत्पादों को बेचने की कोशिश कर रही हैं।

नोटिस में उल्लेख किया गया है, “कंपनी की ओर से ऐसी प्रथाओं में लिप्त होना उचित नहीं है और अवैध है क्योंकि इससे उर्वरक की लागत बढ़ जाती है। किसानों के लाभ के लिए भारत सरकार द्वारा सब्सिडी की एक बड़ी राशि वहन की जाती है।”

नोटिस में कंपनियों को उर्वरकों के साथ उत्पाद टैगिंग बंद करने की चेतावनी दी गई थी। नोटिस में यह भी कहा गया है कि टैगिंग को लेकर कोई भी मामला सामने आने पर कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: सरसों मंडी रेट (17 नवम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )