राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

नरेंद्र सिंह तोमर की जगह अर्जुन मुंडा को कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

08 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: नरेंद्र सिंह तोमर की जगह अर्जुन मुंडा को कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर की जगह पर श्री अर्जुन मुंडा को कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा हैं और श्री राजीव चंद्रशेखर को श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के जल संसाधन मंत्रालय के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी दी गई हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मन्त्रिपरिषद से नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और रेणुका सिंह सरुता का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। इन मंत्रियों  ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की हैं।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

अब केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को नरेंद्र सिंह तोमर की जगह कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को उनके मौजूदा विभागों के अलावा, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा गया हैं। वही राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर को उनके मौजूदा विभागों के अलावा, जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा गया हैं। इसके अलावा राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार को उनके मौजूदा विभागों के अलावा, जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा गया है।

अर्जुन मुंडा देश के नए केंद्रीय मंत्री होंगे। अर्जुन मुंडा झारखंड से हैं और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ  नेता हैं। अभी हाल के मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में श्री नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी विधान सभा क्षेत्र से विजयी हुए हैं। एक दिन पहले उन्होंने संसद से इस्तीफा दिया। इसके बाद गुरुवार रात को नए कृषि मंत्री के रूप में अर्जुन मुंडा के नाम का फैसला हुआ। अगले साल झारखंड  में विधानसभा चुनाव है, इसे देखते हुए मुंडा के नाम को प्रमुखता से देखा जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
झारखंड के सीएम रह चुके हैं श्री मुंडा

नए कृषि मंत्री श्री अर्जुन मुंडा झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं बीजेपी ने श्री मुंडा की अहम भूमिका  को देखते हुए उन्हें झारखंड से केंद्र में बुलाया और अलग-अलग मंत्रालयों में जगह दी। अब उन्हें केंद्र में कृषि मंत्री का अहम पद दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisements
Advertisement
Advertisement