राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

एमपी में धान स्ट्रॉ सप्लाई चेन के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, 24 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

19 अगस्त 2026, भोपालएमपी में धान स्ट्रॉ सप्लाई चेन के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, 24 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन – मध्य प्रदेश में फसल अवशेष प्रबंधन और धान स्ट्रॉ सप्लाई चेन स्थापित करने के लिए किसानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय, मध्य प्रदेश, भोपाल ने वर्ष 2026-27 के लिए जारी आवेदन सूचना में संशोधन करते हुए आवेदन की अवधि 3 अगस्त से बढ़ाकर 24 अगस्त 2026 कर दी है। संशोधित सूचना 17 अगस्त 2026 को जारी की गई है।

संचालनालय के अनुसार, किसानों को कृषि फसलों के लिए पराली प्रबंधन से संबंधित आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराने और बैंक ऋण के आधार पर धान स्ट्रॉ सप्लाई चेन स्थापित करने के उद्देश्य से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक किसान www.chc.mpdage.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

24 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार किसान 3 अगस्त 2026 से 24 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया में किए गए इस बदलाव का उद्देश्य किसानों की रुचि और मांग को देखते हुए अधिक अवसर उपलब्ध कराना है।

25 से 27 अगस्त तक दस्तावेजों का सत्यापन

ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के अभिलेखों का सत्यापन 25 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। इसके लिए संबंधित संभागीय कृषि यंत्री/कृषि यांत्रिकी कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा।

किसानों को आवेदन के बाद निर्धारित अवधि में संबंधित कार्यालय में अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि योजना के शेष नियम एवं शर्तें यथावत रहेंगी।

31 अगस्त को कंप्यूटरीकृत लॉटरी

सत्यापन के बाद पात्र आवेदकों की प्राथमिकता सूची कंप्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से निर्धारित की जाएगी। इसके लिए 31 अगस्त 2026 को दोपहर 12:30 बजे संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी, भोपाल में कंप्यूटरीकृत लॉटरी आयोजित की जाएगी।

लॉटरी से निर्धारित प्राथमिकता सूचियां संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी की वेबसाइट www.digmpdage.org पर 31 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे से देखी जा सकेंगी।

कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय ने किसानों से संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आवेदन करने और निर्धारित समय में अभिलेख सत्यापन कराने की अपील की है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture