Advertisement8
Advertisement
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आंध्रप्रदेश: PMMSY के तहत 350 सागर मित्र नियुक्त, 2.5 लाख मछुआरों को मिला बीमा कवरेज

07 अगस्त 2025, नई दिल्ली: आंध्रप्रदेश: PMMSY के तहत 350 सागर मित्र नियुक्त, 2.5 लाख मछुआरों को मिला बीमा कवरेज – प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (PMMSY) के अंतर्गत आंध्र प्रदेश के तटीय गांवों में मत्स्यपालन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने 350 सागर मित्रों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। ये सागर मित्र मछुआरों को योजनाओं की जानकारी देने, तकनीकी सहयोग करने और मत्स्यपालन में सहायक भूमिका निभाने के लिए तैनात किए जा रहे हैं।

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन के अनुसार, इन नियुक्तियों का उद्देश्य योजना के लाभों को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है।

Advertisement
Advertisement

जिलेवार सागर मित्रों की नियुक्ति स्थिति

स्वीकृत और कार्यरत सागर मित्रों की जिलावार जानकारी अनुबंध-I में दी गई है। कुल 350 सागर मित्रों में से 317 वर्तमान में कार्यरत हैं। 

अनुबंध-I: जिलेवार सागर मित्रों की संख्या

Advertisement8
Advertisement
क्रम सं.जिलास्वीकृतकार्यरत
1श्रीकाकुलम6055
2विजयनगरम1611
3विशाखापत्तनम2121
4अनकापल्ली2221
5कोनासीमा77
6काकीनाडा2322
7पश्चिम गोदावरी77
8कृष्णा2319
9बापतला4743
10प्रकाशम2922
11एसपीएसआर नेल्लोर7065
12तिरुपति2524
 कुल350317

मछुआरों को मिल रही PFZ की जानकारी

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन कार्यरत भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) तटीय राज्यों को पोटेंशियल फिशिंग ज़ोन (PFZ) की सलाह देता है। आंध्र प्रदेश सरकार ने जानकारी दी है कि ये सलाह NGO के माध्यम से समुद्री मछुआरों तक पहुंचाई जाती है।

Advertisement8
Advertisement

इसके अलावा मछुआरे और नाव मालिक NABHMITRA मोबाइल ऐप के ज़रिए फिश शोल्स (मत्स्य झुंड) की रीयल टाइम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। PFZ से जुड़ी जानकारी वॉयस मैसेज और IVRS के माध्यम से भी दी जाती है।

नीचे दिए गए अनुबंध-II में उन मछुआरों की संख्या है, जिन्हें PFZ से संबंधित जानकारी मिली:

 अनुबंध-II: PFZ सूचना प्राप्त करने वाले मछुआरों की संख्या

क्रम सं.जिलामछुआरों की (संख्या)
1श्रीकाकुलम14,539
2विजयनगरम3,822
3विशाखापत्तनम9,809
4अनकापल्ली6,898
5कोनासीमा13,933
6काकीनाडा26,571
7पश्चिम गोदावरी474
8कृष्णा13,422
9बापतला13,957
10प्रकाशम7,354
11एसपीएसआर नेल्लोर9,260
12तिरुपति3,726
 कुल1,23,765

बीमा कवरेज से 2.58 लाख मछुआरे हुए लाभान्वित

PMMSY योजना के अंतर्गत मछुआरों के लिए बीमा कवरेज का प्रावधान है। इसके अंतर्गत मृत्यु या स्थायी पूर्ण अक्षमता पर ₹5 लाख और आंशिक स्थायी अक्षमता पर ₹2.5 लाख बीमा प्रीमियम केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर वहन करती हैं। लाभार्थी से कोई योगदान नहीं लिया जाता।

राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड (NFDB) के अनुसार, आंध्र प्रदेश ने वित्त वर्ष 2025-26 में PMMSY के अंतर्गत ग्रुप एक्सीडेंट इंश्योरेंस स्कीम (GAIS) का लाभ लिया है, जिसके तहत कुल ₹2,07,63,370.4 की प्रीमियम राशि से 2,58,515 मछुआरों को बीमा कवरेज प्रदान किया गया।

राज्य सरकार दे रही है 10 लाख की अनुग्रह राशि

इसके अलावा, आंध्र प्रदेश सरकार ने यह भी बताया है कि अगर किसी मछुआरे की मृत्यु मत्स्यन (फिशिंग एक्टिविटी) के दौरान होती है, तो उनके परिवार को ₹10 लाख की अनुग्रह राशि प्रदान की जाती है। यह सारी जानकारी मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने 6 अगस्त 2025 को राज्यसभा में एक लिखित उत्तर के माध्यम से दी।

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements
Advertisement5
Advertisement