राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषि मंत्रालय का ऐलान: कीटनाशकों के लिए तय होंगे सख्त नियम, किसानों को मिलेगा सुरक्षा किट

23 जुलाई 2025, नई दिल्ली: कृषि मंत्रालय का ऐलान: कीटनाशकों के लिए तय होंगे सख्त नियम, किसानों को मिलेगा सुरक्षा किट – अब किसानों को कीटनाशकों के उपयोग को लेकर और ज्यादा सतर्क रहना होगा। भारत सरकार ने कीटनाशकों के उत्पादन, बिक्री और उपयोग से जुड़े नियमों को और सख्त करने का फैसला लिया है। यह कदम किसानों की सेहत और पर्यावरण की सुरक्षा के उद्देश्य से उठाया गया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने इस संबंध में लोकसभा में विस्तार से जानकारी दी है।

कीटनाशकों के उपयोग पर सख्त निगरानी

भारत सरकार कीटनाशक अधिनियम, 1968 और कीटनाशक नियम, 1971 के तहत पूरे देश में कीटनाशकों की निगरानी करती है। कीटनाशक तभी उपयोग के लिए मंजूर किए जाते हैं, जब यह पूरी तरह सुनिश्चित हो जाए कि वे मानव, पशु और पर्यावरण के लिए हानिकारक नहीं हैं। इसके साथ ही, कीटनाशकों की प्रभावशीलता और सुरक्षा का भी मूल्यांकन किया जाता है।

हर बोतल पर पूरी जानकारी वाला लेबल जरूरी

अब किसी भी कंपनी को यह छूट नहीं होगी कि वह अपनी मर्जी से कीटनाशक बेचे। सरकार ने यह अनिवार्य किया है कि कीटनाशक के लेबल और पैकिंग पर खुराक, उपयोग की विधि, फसल का नाम, विषाक्तता की चेतावनी (त्रिकोण), चित्रों के माध्यम से सुरक्षा उपाय, रोकथाम, और आपातकालीन उपायों की स्पष्ट जानकारी दी जाए। इससे किसान गलत तरीके से कीटनाशक का उपयोग नहीं करेंगे और उनसे होने वाले नुकसान से बच सकेंगे।

प्रशिक्षण और जागरूकता के लिए चलेंगे विशेष कार्यक्रम

कृषि मंत्रालय ने बताया कि केंद्रीय एकीकृत कीट प्रबंधन केंद्र (CIPMC), कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) और राज्य कृषि विभाग मिलकर किसानों, कृषि अधिकारियों और कीटनाशक विक्रेताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहे हैं। इन कार्यक्रमों में किसानों को सिखाया जाएगा कि कीटनाशकों का सही तरीके से उपयोग कैसे करें, लेबल की जानकारी को कैसे पढ़ें, और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कौन-कौन से उपाय जरूरी हैं।

किसानों को मिलेगा सुरक्षा किट

प्रशिक्षण कार्यक्रमों में किसानों को बताया जा रहा है कि कीटनाशकों के उपयोग के समय उन्हें सुरक्षात्मक किट पहनना चाहिए। इसमें शामिल हैं:
1. सुरक्षात्मक ओवरऑल
2. टोपी या हुड
3. हाथ के दस्ताने
4. सुरक्षा चश्मा
5. मास्क
6. जूते

इन सुरक्षात्मक वस्त्रों का उपयोग करके किसान खुद को कीटनाशकों के दुष्प्रभाव से बचा सकते हैं और सुरक्षित खेती कर सकते हैं।

राज्यसभा में दी गई जानकारी

यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने हाल ही में लोकसभा में एक लिखित उत्तर के माध्यम से दी। सरकार का कहना है कि किसान देश की रीढ़ हैं और उन्हें हर हाल में सुरक्षित और जागरूक बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement