मंडी रेट (Mandi Rate)राज्य कृषि समाचार (State News)

 17 March Wheat Rate: उत्तर प्रदेश में आज 2300 से 2650 रुपए के बीच बिका गेहूं, देखिए ताजा भाव और आवक

17 मार्च 2026, नई दिल्ली:  17 March Wheat Rate: उत्तर प्रदेश में आज 2300 से 2650 रुपए के बीच बिका गेहूं, देखिए ताजा भाव और आवक – उत्तर प्रदेश में आज 17 मार्च 2026 को मंडियों में गेहूं के भाव काफी अंतर देखने को मिला है। कृषि मार्केटिंग वेबसाइट Agmarknet के मुताबिक, राज्य में आज किसानों को  2300 से 2650 रुपए के बीच गेहूं के दाम मिले। प्रदेश की सीतापुर की मंडी में सबसे अधिक 136.4 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज हुई है, जहां भाव भी 2,390 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास है। वहीं, प्रतापगढ़ में भी 130 क्विंटल गेहूं की आवक है और यहां का रेट 2,540 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

बदायूं की बाबरला मंडी में आवक 120 क्विंटल रही और वहां का रेट 2,440 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास है, जो मध्यम दर्जे का मूल्य है। महोबा की चरखारी मंडी में भी आवक अच्छी रही, लगभग 113 क्विंटल, पर भाव 2,300 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर हैं, जो थोड़ा कम हो सकता है।

जालौन के अलग-अलग मंडियों में आवक कम होती दिख रही है, जैसे कोंच मंडी में 21.3 क्विंटल और आट मंडी में 7.8 क्विंटल, जबकि भाव 2,350 से लेकर 2,490 रुपए प्रति क्विंटल के बीच रहे। वहीं, कानपुर देहात के पुखरायां मंडी में आवक अच्छी है, 80 क्विंटल के आसपास, और रेट भी 2,530 रुपए के करीब हैं।  

उत्तर प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूं के ताजा भाव

जिलामंडीन्यूनतम भाव (₹/क्विंटल)अधिकतम भाव (₹/क्विंटल)औसत भाव (₹/क्विंटल)आवक (क्विंटल)
अलीगढ़चर्रा एपीएमसी2,480.002,500.002,490.0010.5
बदायूंबबराला एपीएमसी2,430.002,450.002,440.00120
बदायूंबिसौली
 एपीएमसी
2,500.002,500.002,500.002.5
बलरामपुरपचपेडवा एपीएमसी2,500.002,650.002,600.009.5
फतेहपुरफतेहपुर एपीएमसी2,500.002,510.002,505.008.5
जालौन (उरई)आट एपीएमसी2,350.002,350.002,350.007.8
जालौन (उरई)कोंच एपीएमसी2,255.002,500.002,490.0021.3
जालौन (उरई)माधोगढ़ एपीएमसी2,280.002,310.002,300.0030
कानपुर देहातपुखरायां एपीएमसी2,520.002,540.002,530.0080
कौशांबीभरवारी एपीएमसी2,400.002,470.002,430.0030.2
महाराजगंजआनंद नगर एपीएमसी2,425.002,575.002,550.0018.5
महोबाचरखारी एपीएमसी2,300.002,300.002,300.00113
प्रतापगढ़प्रतापगढ़ एपीएमसी2,540.002,540.002,540.00130
सीतापुरहरगांव (लहरपुर) एपीएमसी2,310.002,310.002,310.006
सीतापुरसीतापुर एपीएमसी2,380.002,400.002,390.00136.4

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements