मंडी रेट (Mandi Rate)राज्य कृषि समाचार (State News)

Maize Mandi Rate: मध्य प्रदेश की मंडियों में 1700 रुपये तक पहुंचे मक्का के भाव, देखिए 6 मार्च के ताजा मक्का रेट  

06 मार्च 2026, नई दिल्ली: Maize Mandi Rate: मध्य प्रदेश की मंडियों में 1700 रुपये तक पहुंचे मक्का के भाव, देखिए 6 मार्च के ताजा मक्का रेट – मध्य प्रदेश की विभिन्न कृषि उपज मंडियों में मक्का के ताजा भाव सामने आए हैं। सरकारी पोर्टल Agmarknet के अनुसार 6 मार्च को प्रदेश की कई मंडियों में मक्का के दाम 1400 से 1700 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे। आज के आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक अधिकतम भाव धार जिले की बदनावर मंडी में 1700 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। इसके अलावा खरगोन जिले की करही मंडी में भी मक्का का अधिकतम भाव 1680 रुपये तक पहुंचा। वहीं छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा मंडी में 1660 रुपये तक का भाव देखने को मिला, जो किसानों के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है।

मध्य प्रदेश की अन्य प्रमुख मंडियों की बात करें तो हरदा जिले की टिमरनी मंडी में मक्का का अधिकतम भाव 1617 रुपये, होशंगाबाद की बनापुरा मंडी में 1610 रुपये तथा सीहोर की नसरुल्लागंज मंडी में 1604 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा। इन मंडियों में आवक भी अपेक्षाकृत अच्छी रही, जिससे व्यापार सामान्य रूप से चलता रहा।

वहीं कुछ मंडियों में भाव अपेक्षाकृत कम रहे। बैतूल मंडी में मक्का का न्यूनतम और अधिकतम भाव 1400 रुपये रहा, जबकि खातेगांव (देवास) में अधिकतम भाव 1480 रुपये और जबलपुर मंडी में 1460 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। कुल मिलाकर प्रदेश की ज्यादातर मंडियों में मक्का के भाव 1400 से 1650 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बने रहे।

मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों में मक्का के ताजा भाव

जिलामंडीन्यूनतम भाव (₹/क्विंटल)अधिकतम भाव (₹/क्विंटल)मॉडल भाव (₹/क्विंटल)आवक
बड़वानीअंजड़ मंडी1425142514256.65
बड़वानीसेंधवा मंडी14401565150016.65
बैतूलबैतूल मंडी14001400140056
छिंदवाड़ाअमरवाड़ा मंडी15001660165072
छिंदवाड़ाअमरवाड़ा मंडी149016051500122.71
छिंदवाड़ाचौरई मंडी153016081530100.3
छिंदवाड़ाछिंदवाड़ा मंडी15001525152525.7
देवासखातेगांव मंडी13801480148013.98
धारबदनावर मंडी1700170017000.09
धारधामनोद मंडी15611590159018.68
धारमनावर मंडी1425142514253.08
गुनाआरोन मंडी16271640164011.7
हरदाहरदा मंडी13391534153418.13
हरदाटिमरनी मंडी137616171617112.1
होशंगाबादबनापुरा मंडी13911610156676.4
जबलपुरजबलपुर मंडी14501460146020
खंडवाहरसूद मंडी1500150015005
खरगोनकरही मंडी16751680168019.85
सागरगढ़ाकोटा मंडी15001511151124.1
सीहोरनसरुल्लागंज मंडी14211540154061.91
सीहोरनसरुल्लागंज मंडी13001604149982.28
सिवनीकेवलारी मंडी16001600160011.2

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements