Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

ट्रैक्टर एक्सपोर्ट अब तक के उच्‍चतम स्‍तर पर, लगभग 72 % की वृद्धि

14 फरवरी 2022, नई दिल्ली । ट्रैक्टर एक्सपोर्ट अब तक के उच्‍चतम स्‍तर पर, लगभग 72 % की वृद्धि – भारत के ट्रैक्टरों का निर्यात अप्रैल-दिसंबर 2021 में बढ़कर 1025 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया जोकि अप्रैल-दिसंबर 2013 के 594 मिलियन डॉलर की तुलना में 72 प्रतिशत से भी अधिक है। ट्रैक्टरों के निर्यात के प्रमुख गंतव्य स्थान अमेरिका (25.2 प्रतिशत), नेपाल (7.3 प्रतिशत), बांग्लादेश (6.5 प्रतिशत), थाईलैंड (5.4 प्रतिशत) तथा श्रीलंका (5.3 प्रतिशत) हैं।

वित्त वर्ष 2017-18 की आर्थिक समीक्षा में कहा गया कि भारतीय ट्रैक्टर उद्योग विश्व में सबसे बड़े उद्योगों के रूप में उभरा है और कुल वैश्विक ट्रैक्टर उत्पादन का लगभग एक तिहाई हिस्सा है। वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में आयात में रियायती दरों को धीरे धीरे चरणबद्ध तरीके से खत्म करने का प्रस्ताव रखा गया है। यह इस सेक्टर में, जिसमें ट्रैक्टर भी शामिल है, घरेलू निर्माताओं के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने तथा क्षमता सृजन करने की दिशा में एक अन्य कदम है। कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए 6 दिसंबर, 2018 को एक व्यापक ‘‘कृषि निर्यात नीति”  आरंभ की गई। 

कृषि उत्पादों के निर्यात के लिए माल ढुलाई के नुकसान को कम करने के लिए माल ढुलाई के अंतरराष्ट्रीय घटक के लिए सहायता उपलब्ध कराने हेतु एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना ‘निर्दिष्ट कृषि उत्पादों के लिए परिवहन तथा विपणन सहायता’ आरंभ की गई थी। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: ड्रोन से  खेती को बढ़ावा देने आगे आएं कृषि  छात्र- श्री तोमर

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें