Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

सिंजेंटा ड्रोन यात्रा 2022 शुरू

19 जुलाई 2022, नई दिल्ली: सिंजेंटा ड्रोन यात्रा 2022 शुरू – सिंजेंटा इंडिया के कंट्री हेड और मैनेजिंग डायरेक्टर सुशील कुमार और चीफ इंफॉर्मेशन एंड डिजिटल ऑफिसर, सिंजेंटा ग्रुप फिरोज शेख ने वैश्विक कृषि समस्या से निपटने के लिए मेक इन इंडिया इनोवेशन के तहत सिंजेंटा ड्रोन यात्रा की  सफलता की घोषणा की। सिंजेंटा ने भारत की पहली ड्रोन यात्रा को भी हरी झंडी दिखाई, जो 10,000 किसानों के बीच ड्रोन छिड़काव के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए 10,000 किलोमीटर की यात्रा करेगी।

सिंजेंटा पृथ्वी का सम्मान करते हुए दुनिया को खाद्यान्न उपलब्ध कराने  की वैश्विक चुनौती से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है।यह  अभियान  ड्रोन के उपयोग पर किसानों को प्रशिक्षित  करने और प्रदर्शन  करने के लिए 13 राज्यों की यात्रा करेगी। ड्रोन का उपयोग, और कई अन्य प्रौद्योगिकी-आधारित नवाचार, भारतीय किसानों को उनकी उपज में सुधार करने, उनकी लाभप्रदता बढ़ाने और अधिक स्थायी रूप से बढ़ने में मदद करेगे । भारत में उपस्थिति  के 94 वर्षों से, सिंजेंटा इंडिया नवाचार में सबसे आगे रहा है, और भारतीय किसानों को गुणवत्तापूर्ण फसल सुरक्षा उत्पादों, बीजों और समाधानों के साथ सेवा प्रदान करता है जो पूरी तरह से भारत में बनते  हैं।

सिंजेंटा इंडिया ने कृषि क्षेत्र में अभिनव, सफल परिवर्तनों की एक श्रृंखला की पहचान, विकास और स्केलिंग के लिए हरियाणा में – भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।इसके माध्यम से एक स्वस्थ कृषि जीवमंडल में योगदान करने वाले कीड़ों की आबादी को बेहतर ढंग से ट्रैक और मापने के लिए जैव विविधता परियोजना के प्रारंभिक चरण में खेतों में और उसके आसपास कीड़ों के जीवन की पहचान और मात्रा निर्धारित करने का प्रयास किया जाएगा ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: सोयाबीन कृषकों के लिए उपयोगी सलाह (18-24 जुलाई ) 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें