Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में रिलायंस फाउंडेशन का जागरूकता शिविर

भोपाल। प्रदेश के किसानों को उन्नत तकनीक से परिचित कराने के लिए व किसानों को कृषि की नवीनतम व उच्च तकनीकों के प्रति जागरूक करने के लिए रिलायंस फाउंडेशन निरंतर कार्यरत् है। इसी मिशन के अंतर्गत विगत दिनों रिलायंस फाउंडेशन सीहोर जिले के दूरस्थ स्थित आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र  ब्लॉक इछावर के ग्राम सारस में पहुँचकर आदिवासी किसानों के बीच अपना जागरूकता पर आधारित‘नॉलेज ऑन व्हील’ कार्यक्रम का आयोजन किया।

संस्था रिलायंस फाउंडेशन का ‘नॉलेज ऑन व्हील’ कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि, उद्यानिकी, वानिकी, पशुपालन, मुर्गी पालन आदि पर किसानों से रूबरू चर्चा की गई। जिस में क्षेत्र के अनेकोनेक किसानों ने बढ़-चढ़ कर  हिस्सा लिया। कार्यक्रम में आरएके कृषि महाविद्यालय सीहोर के सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक डॉ. के. जी. सिंह ने उपस्थित हो कर किसानों की कृषि समस्याओं का समाधान किया।

इस अवसर पर ग्राम सारस के सरपंच ने रिलायंस फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री जगदीश प्रजापति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी किसानों को इस शिविर से बहुत कुछ सीखने को मिला है आगे भी हम चाहेंगें कि संस्था हमारे गांव में इस तरह के जागरूकता शिविर लगाकर हम सभी का मार्गदर्शन करती रहे। उल्लेखनीय है कि रिलायंस फाउंडेशन प्रदेश के अनेक जिलों में विगत 2 वर्षों से किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन आदि। साथ ही साथ किसानों को जागरूक करने के लिए वॉइज़ एसएमएस व नि:शुल्क टोल फ्री नं. 18004198800 नं. पर सुबह 9:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक जानकारी प्राप्त कर लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile