Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

न्यू हॉलैंड ने EIMA 2022 में नया ट्रैक्टर – ब्लू सीरीज़ सिम्बा लॉन्च किया

01 सितंबर 2022, बेंगलुरू: न्यू हॉलैंड ने EIMA 2022 में नया ट्रैक्टर – ब्लू सीरीज़ सिम्बा लॉन्च किया – सीएनएच इंडस्ट्रियल के ब्रांड, न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर ने आज बेंगलुरु में 7वें EIMA एग्रीमैक एक्सपो 2022 के दौरान भारत में ब्लू सीरीज़ सिम्बा के लॉन्च के साथ सब 30 एचपी कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर सेगमेंट में अपने प्रवेश की घोषणा की। ब्रांड की ब्लू सीरीज रेंज के अंतर्गत पेश किया गया, यह ट्रैक्टर विशेष उपयोग जैसे कि अंगूर के बाग, फलोद्यान, गन्ने और कपास आदि के खेतों में छिड़काव, रोटावेशन और क्यारी खेती के लिए डिज़ाइन किया गया है . लॉन्च के दौरान 21 ट्रैक्टरों का पहला लॉट ग्राहकों को सौंपा गया।

इस अवसर पर, श्री रौनक वर्मा,प्रबंध निदेशक और कंट्री हेड, सीएनएच इंडस्ट्रियल – भारत और सार्क, ने कहा, “हम सब-30 एचपी ट्रैक्टर्स के इस नए खंड प्रवेश से उत्साहित हैं। एक कंपनी के रूप में, हम अपने ग्राहकों को संपूर्ण कृषि उपकरण और मशीनीकरण समाधान उपलब्ध कराना चाहते हैं।
ब्लू सीरीज सिम्बा के साथ, अब हम अपने ग्राहकों को विशेष उपयोग के लिए ठोस ट्रैक्टर की रेंज प्रदान कर रहे हैं।”

तीन सिलेंडर 29 एचपी मित्सुबिशी इंजन द्वारा चालित, ब्लू सीरीज सिम्बा 30 सेगमेंट में उच्च शक्ति और ईंधन दक्षता पर केंद्रित है। यह उच्च शक्ति और पतली ट्रैक के संयोजन का अनूठा लाभ भी प्रदान करता है जो इसे इसकी श्रेणी में सबसे बहुपयोगी ट्रैक्टर बनाता है। इस बहुपयोगी ठोस ट्रैक्टर में
साइड शिफ्ट ट्रांसमिशन मोड्स के साथ नौ फॉरवर्ड और तीन रिवर्स गियर, ऑयल-इमर्ज्ड ब्रेक्स, 750 कि.ग्रा. की लिफ्ट क्षमता और ऑटोमेटिक डेप्थ एवं ड्राफ्ट कंट्रोल (ADDC) मौजूद हैं जिसके इसके साथ सभी तरह के इम्प्लीमेंट्स का आसानी से उपयोग किया जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस ट्रैक्टर में न्यूट्रल सेफ्टी स्विच और डिफरेंशियल लॉक भी है जिससे ट्रैक्टर को किसी भी स्थिति में और सभी सतहों पर सुरक्षित और आसानीपूर्वक चलाने में मदद मिलती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: मध्यप्रदेश में 364 कस्टम हायरिंग केन्द्र खुलेंगे, आवेदन करें

नई ब्लू सीरीज सिम्बा 30 वर्तमान में महाराष्ट्र और कर्नाटक में न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर डीलरशिप पर उपलब्ध है और जल्द ही अन्य बाजारों में उपलब्ध होगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )