मैटिक्स फर्टिलाइजर्स ने शुरू की दूसरी मोबाइल मृदा परीक्षण वैन
09 मार्च 2026, मुंबई: मैटिक्स फर्टिलाइजर्स ने शुरू की दूसरी मोबाइल मृदा परीक्षण वैन – मैटिक्स फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लि. ने किसानों को Matix वैज्ञानिक खेती में सहयोग देने के उद्देश्य से अपनी दूसरी मोबाइल मृदा परीक्षण वैन शुरू की है। इस वैन को हाल ही में कंपनी के नोएडा स्थित प्रिंसिपल मार्केटिंग ऑफिस से रवाना किया गया। यह वैन एक चलती फिरती प्रयोगशाला की तरह काम करती है, जो किसानों के खेतों तक पहुँचकर मिट्टी की जांच करती है। जांच के आधार पर किसानों को मिट्टी की सेहत का रिपोर्ट कार्ड दिया जाता है और फसल के अनुसार उर्वरक उपयोग व वैज्ञानिक खेती की – सलाह भी दी जाती है।
कंपनी की यह पहल पहले से असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में चल रही है। दूसरी वैन शुरू होने से अब उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के किसानों तक इसकी सेवाएँ और व्यापक रूप से पहुँचेंगी। इस मोबाइल प्रयोगशाला में मिट्टी का पीएच, इलेक्ट्रिकल कंडक्टिविटी (EC), फास्फोरस, पोटाश और ऑर्गेनिक कार्बन जैसे महत्वपूर्ण परीक्षण किए जाते हैं। वैन में आधुनिक उपकरण, पावर बैकअप, इंटरनेट, लैपटॉप और प्रिंटर की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे किसानों को मौके पर ही रिपोर्ट की प्रति मिल जाती है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री मनोज मिश्रा ने कहा कि समय पर मिट्टी की जांच से संतुलित उर्वरक उपयोग और बेहतर फसल उत्पादन संभव होता है। यह पहल किसानों को सही निर्णय लेने में मदद करेगी – और मिट्टी की दीर्घकालिक उर्वरता बनाए रखने में सहायक होगी। कंपनी के अनुसार, मोबाइल मृदा परीक्षण वैन के माध्यम से किसानों = को मुफ्त मिट्टी जांच और वैज्ञानिक सलाह दी जाएगी, जिससे वे कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

