Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

किसानों में लोकप्रिय अजीत सीड्स की संकर किस्में

किसानों में लोकप्रिय अजीत सीड्स की संकर किस्में

15 जून 2020, इंदौर। 1986 में स्थापित 34 वर्ष पुरानी प्रतिष्ठित बीज कम्पनी अजीत सीड्स प्रा. लि.की संकर किस्में किसानों में लोकप्रिय हैं, क्योंकि इनसे उपज में भरपूर वृद्धि हुई है। कम्पनी मांग अनुसार प्रजाति तैयार करने पर विशेष ध्यान दे रही है, ताकि किसानों की उपज बढ़ाकर उनका जीवन स्तर बढ़ाया जा सके।

कम्पनी के जोनल मैनेजर श्री राजकुमार सिंह कुशवाह ने बताया कि कपास फसल के लिए अजीत -155,199, 5, 11,104, 111 और 177 जैसी उत्तम किस्में विकसित की है। मक्का की 3436, 3435 और वज्रा किस्मों ने अपनी गुणवत्ता सिद्ध की है। बाजरा में बाजरा-37, शक्ति 33 और 42, गेहूं में 102,109,108, 349, धान में 001, 003, 004 और तृप्ति, आरबी 20, एआरवी -11, किस्में लोकप्रिय हैं । वहीं सब्जी किस्मों में भिंडी -प्राइम, नोवेल,अपूर्वा, फेम, बैंगन -111, विराट, क्राउन, मेझर, क्लासिक मिर्च -स्वास्तिक, सिद्धि 11, पटाखा, कोहिनूर, प्रिशियस, नोवा, लौकी -33, करेला -777, ग्रीन क्वीन, खीरा -99, 66, लौरा, बंद गोभी- ट्रस्ट , पल्सर और प्याज -नावेल, 501 जैसी उत्तम किस्मों की मांग लगातार बढ़ रही है।

अजीत सीड्स द्वारा किसानों को 9 अनुसंधान केंद्रों हनुमंतगांव, भेंडाला, भगतवाड़ी, सेंदुरवादा, इमामपुर, चितेगांव, (महाराष्ट्र) शंकरपल्ली (तेलंगाना) और अबोहर (पंजाब) पर आमंत्रित कर उत्पादन की गुणवत्ता दिखाई जाती है। इस साल इमामपुर में किसानों, विक्रेता और वितरकों ने अवलोकन किया। अफ्रीकन देशों के शिष्ट मंडल के अलावा नाइजीरिया के कृषि मंत्री ने प्रक्षेत्र भ्रमण कर उत्पादों की जानकारी ली। किसानों के खेतों में परीक्षण और फसल प्रदर्शन कर उनके सुझावों पर अमल किया जाता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कम्पनी ने इंक्रीसेट, आयएआरआय, आयआयएचआर, एव्हीआरडीसी जैसी राष्ट्रीय एवं अंतर राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ सहयोग करार किया है। 2006 में सर्वोत्तम लघु एवं मध्यम उद्योग और जैविकता का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त अजीत सीड्स ने केला और अनार के टिश्यू कल्चर के पौधों के उत्पादन के लिए प्रयोगशाला स्थापित की है। कम्पनी हरित गृह और छाया गृह की स्थापना से एक साल में एक करोड़ पौधों की आपूर्ति कर चुकी है। बिक्री पश्चात् सेवा और देश भर में बेहतर विपणन व्यवस्था से ग्राहक और वितरक सब संतुष्ट हैं। कम्पनी अब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सक्रिय है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

अजीत सीड्स की कपास किस्मों अजीत 05 बीजी -2 और अजीत 199 बीटी -2 के अनुभवों को जिन किसानों ने अभिव्यक्त किया उनमें से कुछ निम्न हैं – श्री धर्मेंद्र सोलंकी, गोराडिया (खंडवा) 9754621136, श्री मनीष पटेल, सिंगोट (खंडवा) 9783000817, श्री सुधीर महाजन, बंभाड़ा (बुरहानपुर) 9340444633, श्री कालू सुखदेव यादव कवडी, कसरावद (खरगोन) 7828429032, श्री दिनेश मालवीय, मनावर (धार) 9009418425, श्री सूरज राजपूत बड़दा मनावर (धार) 9826628873, श्री विजय सिंह वाघ, दोंदवाड़ा, पानसेमल (बड़वानी) 9424069824, श्री कैलाश ऐडा, टांडा राजपुर (बड़वानी) 9753908304, श्री जितेन्द्र राधेश्याम गोपालपुरा कसरावद (खरगोन) 7999812198, श्री रामदास बोबडे, वाघोड़ा, सौंसर (छिंदवाड़ा) 9399592082 .