Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

अजीत सीड्स का महा विक्रेता सम्मेलन संपन्न

4 जून 2022, इंदौर । अजीत सीड्स का महा विक्रेता सम्मेलन संपन्न – देश की प्रसिद्ध बीज कम्पनी अजीत सीड्स प्रा. लि. का महा विक्रेता सम्मेलन गत दिनों खरगोन क्षेत्र के मोरटक्का में आयोजित किया गया। जिसमें खंडवा जिले सहित करीब 300 डीलर्स शामिल हुए। कम्पनी की ओर से जोनल मैनेजर श्री राजकुमार सिंह कुशवाह ने अतिथियों का स्वागत किया।

विक्रेता सम्मेलन के विशेष अतिथि श्री सतीश जैन, (फर्म श्री प्रकाशचंद्र शंतुलाल) बागोद और श्री इंदरलाल लोनकर (संजय सीड्स) सनावद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दीपक राठौर (नर्मदा एग्रो एजेंसी) खंडवा ने की। अपने स्वागत भाषण में श्री राजकुमार सिंह कुशवाह ने विक्रेताओं को कम्पनी की कपास किस्मों की विशेषताएं बताई।

विक्रेताओं के लिए ईनामी योजना

विक्रेता सम्मेलन में अजीत सीड्स द्वारा विक्रेताओं को आगामी खरीफ सीजन में किसानों के लिए रखी गई आकर्षक ईनामी योजना की भी जानकारी दी गई, जिसमें किसानों द्वारा कम्पनी के तीन बीज पैकेट खरीदने पर उन्हें एक कूपन दिया जाएगा, जिसमें पहला ईनाम मोटर साइकल, दूसरा ईनाम फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन और तीसरा ईनाम 32 इंची एलईडी टीवी सहित 50 अन्य ईनाम रखे गए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile