रबी में कृषि उपज मण्डी समितियों में भी होगा पंजीयन
भावांतर भुगतान योजना
भोपाल। प्रदेश में रबी सीजन 2017-18 में 4 फसलों चना, सरसों, प्याज और मसूर के लिये कृषि उपज मण्डी समिति स्तर पर 28 फरवरी से पंजीयन शुरू होगा। भावांतर भुगतान योजना में नि:शुल्क पंजीयन का कार्य 12 मार्च तक किया जायेगा। प्रमुख सचिव किसान-कल्याण एवं कृषि विकास डॉ. राजेश राजौरा ने जिला कलेक्टर्स को पत्र लिखकर इस संबंध में आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं।
अब तक 1.33 लाख किसानों का पंजीयन
प्रदेश में 12 फरवरी से पंजीयन का कार्य धान और गेहूँ का ई-उपार्जन करने वाली समस्त प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक एक लाख 33 हजार से ज्यादा किसानों ने भावांतर भुगतान योजना में पंजीयन करवाया है। चना फसल के लिये 92 हजार 211, सरसों के लिये 13 हजार 213, प्याज के लिये 6 हजार 747 और मसूर के लिये 20 हजार 896 किसानों ने पंजीयन करवा लिया है।
| कृषक जगत के स्वामित्व के संबंध में घोषणा फार्म – 4 |
|
| रजिस्ट्रेशन ऑफ प्रेस एण्ड बुक अधिनियम की धारा-8 के अंतर्गत- कृषक जगत के पत्र स्वामित्व व अन्य विषयों का विवरण- | |
| 1. प्रकाशक | – 14,इंदिरा काम्पलेक्स एम.पी. नगर भोपाल-462011 |
| 2. प्रकाशक की अवधि | – साप्ताहिक |
| 3. प्रकाशक का नाम | – विजय कुमार बोन्द्रिया |
| 4. राष्ट्रीयता | – भारतीय |
| 5. सम्पादक | – सुनील गंगराड़े |
| 6. उन व्यक्तियों के नाम पते जो समाचार पत्र के मालिक अथवा साझेदार 1 प्रतिशत से अधिक से हिस्सेदार हैं | विजय कुमार बोन्द्रिया सुनील गंगराड़े सचिन बोन्द्रिया अजय बोन्द्रिया – 14,इंदिरा काम्पलेक्स एम.पी. नगर भोपाल-462011 |
| मैं विजय कुमार बोन्द्रिया घोषणा करता हूं कि ऊपर दिया गया विवरण मेरी जानकारी एवं विश्वास के अनुसार सही है. | |
| विजय कुमार बोन्द्रिया प्रकाशक |
|

