Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

प्याज सहेजने पर सरकार दे रही लाखों की सब्सिडी, इस राज्य के किसान तुरंत करें आवेदन

03 जुलाई 2025, भोपाल: प्याज सहेजने पर सरकार दे रही लाखों की सब्सिडी, इस राज्य के किसान तुरंत करें आवेदन – बिहार सरकार ने प्याज की लगातार गिरती कीमतों और किसानों को हो रहे नुकसान को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। अक्सर बाजार में स्टोरेज की कमी के चलते किसानों को मजबूरी में कम दामों पर प्याज बेचनी पड़ती है। ऐसे में राज्य सरकार ने पिछले दिनों पहले प्याज भंडारण के लिए किसानों को 75% तक सब्सिडी देने का ऐलान किया है।

22 जिलों में मिलेगा लाभ

वित्त वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत ₹4 करोड़ 50 लाख का बजट प्याज भंडारण संरचना के लिए तय किया गया है। इस योजना का लाभ बिहार के 22 जिलों के किसानों को मिलेगा। इनमें भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, कैमूर, लखीसराय, नवादा, सारण, शेखपुरा, सीवान, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, गया, खगड़िया, मधुबनी, मुंगेर, नालंदा, पटना, पूर्णिया, रोहतास, समस्तीपुर और वैशाली जिले शामिल है।

कितनी सब्सिडी मिलेगी?

सरकार 50 मीट्रिक टन क्षमता वाले प्याज गोदाम पर अधिकतम ₹6 लाख तक खर्च के लिए ₹4.5 लाख (75%) तक की सब्सिडी देगी। यह सब्सिडी दो किस्तों में DBT (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए किसानों के खाते में भेजी जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कैसे करें आवेदन?

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान horticulture.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन स्वीकृत होने के बाद, निर्माण कार्य 15 दिनों के भीतर शुरू करना जरूरी है। तय समयसीमा में कार्य शुरू न होने की स्थिति में सरकार द्वारा वर्क ऑर्डर रद्द किया जा सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक ही परिवार में केवल एक किसान को इस योजना का लाभ मिल सकेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

सब्सिडी ऐसे मिलेगी

1. पहली किस्त तब मिलेगी जब नींव, प्लेटफॉर्म और छत जैसे बेसिक निर्माण कार्य पूरे होंगे।
2. दूसरी किस्त गोदाम का निर्माण पूरा होने के बाद दी जाएगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com