मंगला पशु बीमा योजना मृत पशुओं के बीमा क्लेम भुगतान की प्रक्रिया तेजी से चल रही
25 फरवरी 2026, जयपुर: मंगला पशु बीमा योजना मृत पशुओं के बीमा क्लेम भुगतान की प्रक्रिया तेजी से चल रही – राजस्थान में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत सवाई माधोपुर जिले में मृत पशुओं के बीमा क्लेम भुगतान की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और अब तक लाखों रुपये की राशि सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाई जा चुकी है।
राजस्थान के पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि जिले में बीमित पशुओं की मृत्यु के बाद कुल 217 क्लेम आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 72 पात्र आवेदनों पर अब तक 14 लाख 58 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शेष पात्र दावों का भुगतान निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण होते ही शीघ्र कर दिया जाएगा। पशुपालन मंत्री ने बताया कि जिले में 13 दिसम्बर 2024 से 15 फरवरी 2026 तक मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में कुल 27 हजार 909 पशुपालकों द्वारा आवेदन किया गया। जिनमें से राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के माध्यम से पंजीकृत पशुपालकों का लॉटरी के माध्यम से अंतिम चयन कर 15 फरवरी 2026 तक कुल 20 हजार 642 पशुपालकों को पॉलिसी बॉण्ड जारी किये गये हैं।
पशुपालन मंत्री ने बताया कि जिले के विधानसभा क्षेत्र बामनवास में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत कुल 6,845 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 4,567 पशुपालकों को पॉलिसी जारी कर की गई। 7,734 बीमित पशुओं में से मृत पशुओं के 52 दावे पेश किये गए, जिनमें से 10 दावों का निस्तारण करते हुए 2 लाख 85 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

