भावान्तर योजना से लाभान्वित किसानों ने कृषि मंत्री का किया आभार व्यक्त
15 फरवरी 2026, भोपाल: भावान्तर योजना से लाभान्वित किसानों ने कृषि मंत्री का किया आभार व्यक्त – किसान कल्याण एवं कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना का देवास जिले की तहसील कन्नौज के ग्राम ननासा में भावान्तर भुगतान योजना से लाभान्वित किसानों ने स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
कृषि मंत्री श्री कंषाना ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। भावांतर योजना किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिये अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका सीधा लाभ किसानों तक पहुँच रहा है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
एक प्रभावी सरकारी पहल है
भावांतर योजना (जैसे मध्य प्रदेश की भावांतर भुगतान योजना और हरियाणा की भावांतर भरपाई योजना) किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य सुनिश्चित करने की एक प्रभावी सरकारी पहल है। यह योजना न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और बाजार मूल्य के अंतर की भरपाई करती है, जिससे किसानों को उपज कम दाम पर बेचने के नुकसान से सुरक्षा मिलती है। यह योजना मुख्य रूप से तिलहन, दलहन और बागवानी फसलों को कवर करती है, जिसका उद्देश्य फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना और किसानों की आय बढ़ाना है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

