Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

समस्या- धान का रोपा नर्सरी में खड़ा है इसकी रोपाई कब की जाये तथा क्या सावधानियां रखी जायें।

लेखक- चमनलाल

09 जुलाई 2024, भोपाल: समस्या- धान का रोपा नर्सरी में खड़ा है इसकी रोपाई कब की जाये तथा क्या सावधानियां रखी जायें। – समाधान- धान की रोपाई करने का अभी समय नहीं आया है। यदि आपके पास पानी है और रोपा 30-35 दिन का हो रहा है तो मुख्य खेत की तैयारी करके जुलाई के प्रथम सप्ताह में रोपाई की जा सकती है। रोपा निकालने के पहले निम्न उपाय करें।

  • रोपा निकालने के एक दिन पूर्व नर्सरी को पानी देकर तर कर दें ताकि मिट्टी से पौधा निकालने में आसानी हो सके।
  • दो-तीन रोपों को धीरे से मिट्टी से एक साथ निकालना चाहिये ताकि उनकी जड़ों को नुकसान नहीं पहुंच पाये।
  • जड़ों को साफ पानी में धोकर छायादार जगह में पौधों को इकट्ठा करें तथा बंडल तैयार करेें।
  • रोपों के साथ खरपतवार को पौधों को नहीं आने दिया जाये अन्यथा रोपाई के दौरान वे भी मुख्य खेत में पहुंच जायेंगे।
  • मुख्य खेत की तैयारी पूरी होने के उपरांत उखाड़े गये रोपों की रोपाई की जाये एक जगह दो से अधिक रोपे नहीं खोदें।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com