Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

समस्या- मैं पत्तागोभी की कास्त करना चाहता हूं। कौन सी जाति, कितना बीज, कृपया विस्तार से लिखें।

लेखक: ताराचन्द्र

28 अक्टूबर 2024, भोपाल: समस्या- मैं पत्तागोभी की कास्त करना चाहता हूं। कौन सी जाति, कितना बीज, कृपया विस्तार से लिखें। – समाधान- आपका प्रश्न सामयिक है पत्तागोभी लगाने का समय चल रहा है। नर्सरी डालें या तैयार पौध यदि मिल सके तो उसे लेकर मुख्य खेत में रोपाई करके शीघ्र फसल तैयार करके लाभ कमायें आपको निम्न तकनीकी अपनानी होगी।

  • इसके लिये बालुई दोमट भूमि उपयुक्त होगी।
  • जातियों में गोल्डन एंकर, प्राईड आफ इंडिया, पूसा ड्रेमहेड,बहार, प्रगति, शताब्दी, बरखा आदि लगायें।
  • इसकी लाल किस्म भी मिलती है रेड राक, लार्जरेड, रेड जिनिस, रेड हेड एवं रूबी लाल।
  • बीज की मात्रा 300-600 ग्राम/हे. बीज की इस मात्रा से प्राप्त पौधे से एक हेक्टर में रोपाई की जा सकती है।
  • बीज का उपचार गर्म पानी में करने से अच्छा अंकुरण होता है 5 डिग्री से. ग्रे. पानी में आधा घंटा तक बीज को डुबोने के बाद सुखाकर रोपणी में डालें।
  • शीघ्र पकने वाले किस्मों को कतार से कतार 45&45 तथा पौध से पौध 30&30 से.मी. रखें। मध्यम तथा देरी से आने वाली किस्मों को कतार से कतार 60&60 तथा पौध से पौध 45&45 से.मी. दूरी रखें।
  • गोबर की खाद 200 क्विंटल के साथ यूरिया 300 किलो, सिंगल सुपर फास्फेट 500 किलो तथा म्यूरेट ऑफ पोटाश 66 किलो/हे. की दर से डालें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com