Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

घर के गेहूं को घुन परेशान करते हैं कृपया उनके बचाव का उपाय बतायें, हमारे पास भंडारण के लिये टीन की कोठियां हैं।

समाधान– गेहूं का घुन सर्वाधिक हानि पहुंचाता है दाना पोपला करके आटा जैसा पदार्थ बाहर आ जाता है। आप निम्न उपचार करे और बेफिक्र हो जायें।

  • कम्बाईन से कटी फसल को बोरों से निकालकर कड़ी धूप में अच्छी तरह सुखा लें। 2 प्रतिशत नमी से अधिक नमी कीटों के लिये उपयुक्त होती है।
  • बाजार में ई.डी.बी. एम्प्यूल्य हर कीटनाशक दुकान पर उपलब्ध है आप जितना गेहूं भंडारण करना चाहते हैं उस हिसाब से एम्प्यूल खरीदें।
  • एक क्विंटल गेहूं के लिए 3 मि.ली. वाली एम्प्यूल पर्याप्त होगी।
  • एम्प्पूल कपड़े की महीन थैली में होती है नहीं तो स्वयं महीन कपड़े की छोटी-छोटी थैलियों में एम्प्पूल को रखकर अनाज के बीचों-बीच डालकर सन्सी द्वारा फोड़ दें और कोठी का ढक्कन बिल्कुल फिट होना चाहिये।
  • खाने के लिये निकालने के बाद अनाज को हवा में सुखा लें ताकि जहरीली गैस का असर समाप्त हो जाये।
  • 90 से 100 दिनों में फूल आने लगते हैं नरफूल छोटे-छोटे गुच्छों में होते हैं। प्रति 100 मादा फूलों के लिये 5-10 नरपुष्प रखें बाकी काटकर फेंक दें।
  • फोरेट 10 प्रतिशत दानेदार दवा की 4 किलो मात्रा/हे. के हिसाब से मिट्टी में मिलायें।

– रणवीर सिंह, धार