फसल की खेती (Crop Cultivation)

सफेद गुबरैले का संक्रमण: सोयाबीन किसान तुरंत अपनाएं ये उपाय

08 अगस्त 2024, भोपाल: सफेद गुबरैले का संक्रमण: सोयाबीन किसान तुरंत अपनाएं ये उपाय – सोयाबीन की फसल अधिकतर क्षेत्रों में वर्तमान में फूल आने के प्रारंभिक चरण में है। इस समय के दौरान सोयाबीन में सफेद गुबरैले का प्रकोप देखा गया है। मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए, सोयाबीन किसानों को सफेद गुबरैले के नियंत्रण हेतु भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान ने सलाह जारी की है।

सफेद गुबरैले का संक्रमण: महाराष्ट्र के बुलढाना जिले के कुछ क्षेत्र जहाँ पर कई दिनों से बारिश नहीं होने से सुखी भूमी में सफ़ेद सुंडी  का प्रकोप देखा जा रहा हैं। अतः सलाह है की इसके नियंत्रण हेतु खेत मे लाइट ट्रैप लगाए एवं व्हाइट ग्रब के वयस्कों को एकत्र होने पर नष्ट करें। साथ ही फसल पर बीटासायफ्लुथ्रिन + इमिडाक्लोप्रिड (350 मिली/हेक्टेयर) का सोयाबीन की फसल में पौधों के बीच में छिड़काव करें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org