Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

खरपतवार से घट सकती है सोयाबीन की पैदावार, जानिए नियंत्रण के असरदार उपाय

30 जुलाई 2026, नई दिल्ली: खरपतवार से घट सकती है सोयाबीन की पैदावार, जानिए नियंत्रण के असरदार उपाय – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान (NSRI), इंदौर ने सोयाबीन किसानों के लिए साप्ताहिक सलाह (27 जुलाई से 2 अगस्त 2026) जारी की है। एडवाइजरी में किसानों को सोयाबीन की फसल में खरपतवार नियंत्रण के लिए समय पर आवश्यक उपाय अपनाने की सलाह दी गई है, ताकि फसल की बढ़वार और उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

खरपतवार नियंत्रण के लिए अपनाएं ये उपाय

संस्थान ने किसानों को सलाह दी है कि सोयाबीन की फसल में खरपतवार नियंत्रण के लिए सभी संभावित उपाय अपनाएं। इसके तहत खेत में हाथ से निराई-गुड़ाई, डोरा या कुल्पा जैसे कृषि उपकरणों का उपयोग किया जा सकता है। यदि इन तरीकों से नियंत्रण संभव नहीं हो तो सोयाबीन की खड़ी फसल के लिए अनुशंसित खरपतवारनाशक का ही प्रयोग करें।

छिड़काव के समय रखें इन बातों का ध्यान

एडवाइजरी के अनुसार खरपतवारनाशक का छिड़काव करते समय पर्याप्त मात्रा में पानी का उपयोग करना जरूरी है। नैपसैक स्प्रेयर से छिड़काव करने पर 450 से 500 लीटर पानी प्रति हेक्टेयर तथा पावर स्प्रेयर से 120 से 150 लीटर पानी प्रति हेक्टेयर का उपयोग करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सही नोजल का करें इस्तेमाल

संस्थान ने स्पष्ट किया है कि खड़ी फसल में खरपतवारनाशक के प्रभावी छिड़काव के लिए फ्लड जेट या फ्लैट फैन  नोजल का ही उपयोग करें। इससे दवा का समान रूप से फैलाव होता है और खरपतवार नियंत्रण बेहतर तरीके से हो पाता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture