Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

रोग मुक्त फसल के लिए सोयाबीन बीज का वीटावैक्स से करें उपचार : श्री पंवार

Kailash-Panwar1

17 जून 2022, खरगोन । रोग मुक्त फसल के लिए सोयाबीन बीज का वीटावैक्स से करें उपचार : श्री पंवार – धानुका कंपनी के बीज उपचारक वीटावैक्स पॉवर से सोयाबीन बीज को उपचारित करने से बीज का अंकुरण जल्दी होता है और रोगों से मुक्ति मिलती है। यह कहना है खरगोन जिले की बड़वाह तहसील के ग्राम जगतपुरा निवासी किसान कैलाश पंवार का। श्री पंवार ने बताया कि उनके पास 5 एकड़ की सिंचित जमीन है जिसमें से 3 एकड़ जमीन में वह सोयाबीन की खेती करते हैं। विगत 2 वर्षों से वे धानुका कंपनी के बीज उपचारक वीटावैक्स पॉवर से सोयाबीन बीज को उपचारित कर रहे हैं। श्री पंवार ने बताया कि वीटावैक्स पॉवर से उपचारित बीज का अंकुरण जल्दी होता है। साथ ही बीजजनित और मृदाजनित फफूंद से होने वाले रोगों से बीज सुरक्षित रहता है।

कैलाश पंवार ने बताया कि जब वह बिना उपचारित बीज की बुवाई करते थे तब सोयाबीन के पौधे सूख जाया करते थे। लेकिन वीटावैक्स पॉवर से बीज को उपचारित करने पर पौधे मरते नहीं हैं, बल्कि स्वस्थ और हरे-भरे बने रहते हैं। श्री पंवार का कहना है कि जब वह बीज उपचार नहीं करते थे तब उन्हें मात्र 3 से 3.50 क्विंटल प्रति एकड़ सोयाबीन की उपज प्राप्त होती थी लेकिन वीटावैक्स पॉवर से बीज उपचारित करने के बाद अब उन्हें प्रति एकड़ 4.50 से 5 क्विंटल उपज प्राप्त हो रही है। श्री पंवार ने कहा कि वह अपने अनुभव के आधार पर सभी किसानों से सोयाबीन के बीज को बुवाई करने से पूर्व धानुका के वीटावैक्स पॉवर से उपचारित करने की सलाह देते हैं। किसान भाई मो.: 79993-42761 पर संपर्क कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

वीटावैक्स पॉवर ही है सम्पूर्ण बीजोपचारक

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें