Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

सोयाबीन की फसल की गुणवत्ता बचाने के लिए समय पर करें कटाई, जानें विशेषज्ञों की सलाह

04 अक्टूबर 2024, भोपाल: सोयाबीन की फसल की गुणवत्ता बचाने के लिए समय पर करें कटाई, जानें विशेषज्ञों की सलाह – सोयाबीन की फसल कटाई का सही समय चुनना बेहद जरूरी है, खासकर लगातार बारिश के समय में। लगातार बारिश से सोयाबीन की फलियों के दाने अंकुरित हो सकते हैं और बीज की गुणवत्ता कम हो सकती है। कृषि विशेषज्ञों की सलाह है कि जब 90 प्रतिशत फलियों का रंग पीला पड़ जाए, तभी फसल की कटाई करें। इससे फलियों के चटकने और बीज की अंकुरण क्षमता पर विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

इस सलाह के अनुसार सोयाबीन की शीघ्र पकने वाली किस्मों की कटाई करनी चाहिए ताकि बारिश से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। कटाई के बाद बीज को धूप में अच्छी तरह सुखाने के बाद गहाई करें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com