फसल की खेती (Crop Cultivation)

किसान ऐसे करें नकली और मिलावटी उर्वरकों की पहचान, जाने असली और नकली में फर्क

29 जुलाई 2025, नई दिल्ली: किसान ऐसे करें नकली और मिलावटी उर्वरकों की पहचान, जाने असली और नकली में फर्क – कृषि में उर्वरक एक महंगा इनपुट है, और इसी कारण कई बार बाजार में नकली या मिलावटी उर्वरकों की सप्लाई बढ़ जाती है, खासकर खरीफ और रबी सीजन की शुरुआत से पहले। किसान अगर सजग रहें तो ऐसे नकली उत्पादों से खुद को और अपनी फसल को बचा सकते हैं।

सरकार इस दिशा में लगातार निगरानी कर रही है, लेकिन किसानों को भी उसी तरह सजग रहना चाहिए जैसे वे बीज खरीदते समय दांत से काटकर उसकी गुणवत्ता परखते हैं या दूध की शुद्धता उंगली डालकर जांचते हैं। नीचे दिए गए तरीके अपनाकर किसान उर्वरकों की पहचान कर सकते हैं और नकली उत्पादों की शिकायत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं।

1. यूरिया (Urea) की पहचान

  • सफेद, चमकदार और लगभग एक जैसे आकार के गोल दाने होते हैं।
  • पानी में पूरी तरह घुल जाता है और घोल छूने पर ठंडा महसूस होता है।
  • गर्म तवे पर रखने पर पिघल जाता है और पीछे कुछ नहीं बचता।

2. डीएपी (DAP – डाई-अमोनियम फॉस्फेट) की पहचान

  • काले या भूरे रंग के कठोर दाने जो नाखून से नहीं घिसते।
  • यदि डीएपी के दानों को चूने के साथ मिलाकर रगड़ा जाए, तो तेज़ और असहनीय गंध आती है।
  • गर्म तवे पर रखने पर दाने फूल जाते हैं।

3. सुपर फॉस्फेट (Super Phosphate) की पहचान

  • कठोर, दानेदार और भूरे या काले रंग का होता है। पाउडर रूप में भी मिलता है।
  • इसमें अक्सर डीएपी या एनपीके मिलाकर मिलावट की जाती है।
  • गर्म करने पर अगर यह नहीं फूलता, तो यह असली सुपर फॉस्फेट है। डीएपी या जटिल उर्वरक गर्म करने पर फूलते हैं।

4. जिंक सल्फेट (Zinc Sulphate) की पहचान

  • मैग्नीशियम सल्फेट इसका सबसे आम नकली विकल्प होता है क्योंकि दोनों दिखने में एक जैसे होते हैं।
  • अगर जिंक सल्फेट को डीएपी के साथ मिलाया जाए, तो एक मोटा अवक्षेप (precipitate) बनता है। मैग्नीशियम सल्फेट में ऐसा नहीं होता।
  • हल्के कास्टिक घोल में जिंक सल्फेट मिलाने पर गहरा मटमैला अवक्षेप बनता है, जो गाढ़े कास्टिक घोल में पूरी तरह घुल जाता है। अगर यह अवक्षेप न घुले, तो यह नकली (मैग्नीशियम सल्फेट) है।

5. पोटाश (MOP – म्यूरेट ऑफ पोटाश) की पहचान

  • पानी में घोलने पर लाल रंग वाला हिस्सा ऊपर आ जाता है।
  • इसमें हलके सफेद पाउडरनुमा नमक और लाल मिर्च जैसा मिश्रण होता है।
  • नम होने पर कण चिपकते नहीं हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements