Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

किसानों के लिए तकनीकी सलाह: सब्जियों की तुड़ाई और भिंडी फसल की देखभाल के लिए विशेष सुझाव

09 मई 2025, नई दिल्ली: किसानों के लिए तकनीकी सलाह: सब्जियों की तुड़ाई और भिंडी फसल की देखभाल के लिए विशेष सुझाव – मौजूदा मौसम को देखते हुए IARI ने किसानों को सलाह दी है कि वे सब्जियों की तुड़ाई सुबह या शाम के समय करें। इससे सब्जियों की ताजगी बनी रहती है और गरमी के कारण खराब होने की संभावना कम होती है। तुड़ाई के बाद फसल को छाया में रखें ताकि गुणवत्ता सुरक्षित रहे।

भिंडी की फसल की तुड़ाई के बाद 5–10 किलोग्राम यूरिया प्रति एकड़ की दर से डालना चाहिए ताकि नई फली निकल सके। साथ ही फसल में माइट (mites) के हमले की निगरानी करें। यदि कीटों की संख्या ETL (इकॉनोमिक थ्रेशोल्ड लेवल) से अधिक हो तो साफ मौसम में इथिऑन @ 1.5–2 मिली/लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। यह उपाय भिंडी की उपज बनाए रखने में मदद करते हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com