सोयाबीन में बढ़ा तना मक्खी और सेमीलूपर का खतरा, ICAR-NSRI ने जारी की सलाह; लक्षण दिखते ही करें ये उपाय
10 अगस्त 2026, नई दिल्ली: सोयाबीन में बढ़ा तना मक्खी और सेमीलूपर का खतरा, ICAR-NSRI ने जारी की सलाह; लक्षण दिखते ही करें ये उपाय – सोयाबीन की फसल में कीटों के प्रकोप को देखते हुए राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान (ICAR-NSRI), इंदौर ने किसानों के लिए 3 से 9 अगस्त 2026 की साप्ताहिक कृषि सलाह जारी की है। संस्थान ने सोयाबीन में तना मक्खी, सफेद मक्खी और सेमीलूपर इल्ली के प्रकोप से फसल को बचाने के लिए किसानों को समय रहते नियंत्रण उपाय अपनाने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार कीटों के लक्षण दिखाई देते ही अनुशंसित कीटनाशकों का छिड़काव करने से फसल को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।
तना मक्खी और सफेद मक्खी के लिए ये उपाय
सोयाबीन फसल में तना मक्खी एवं सफेद मक्खी का प्रकोप दिखाई देने पर किसानों को लक्षण नजर आते ही निम्न में से किसी एक पूर्वमिश्रित कीटनाशक का छिड़काव करने की सलाह दी गई है—
- Thiamethoxam 12.60% + Lambda Cyhalothrin 09.50% ZC — 125 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर
- Betacyfluthrin + Imidacloprid — 350 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर
- Isocycloseram 9.2% DC (10% W/V) — 600 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर
संस्थान ने किसानों को सलाह दी है कि तना मक्खी और सफेद मक्खी के लक्षण दिखाई देते ही इन अनुशंसित कीटनाशकों में से किसी एक का छिड़काव करें।
सेमीलूपर इल्ली के नियंत्रण के लिए करें छिड़काव
सोयाबीन में सेमीलूपर इल्ली के प्रकोप की स्थिति में किसानों को निम्न में से किसी एक रसायन का छिड़काव करने की सलाह दी गई है—
- Broflanilide 300 g/l SC — 42-62 ग्राम प्रति हेक्टेयर
- Chlorantraniliprole 18.5 SC — 150 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर
- Emamectin benzoate 01.90% — 425 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर
- Flubendiamide 20 WG — 250-300 ग्राम प्रति हेक्टेयर
- Flubendiamide 39.35 SC — 150 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर
- Indoxacarb 15.8 SC — 333 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर
- Lambda-cyhalothrin 04.90 CS — 300 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर
- Profenophos 50 EC — 1 लीटर प्रति हेक्टेयर
- Novaluron + Indoxacarb 04.50% SC — 825-875 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर
- Chlorantraniliprole 09.30% + Lambda-cyhalothrin 04.60% ZC — 200 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

