Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

पूसा रक्षित: संरक्षित खेती के लिए पूसा की उच्च उत्पादक टमाटर किस्म

26 मई 2025, नई दिल्ली: पूसा रक्षित: संरक्षित खेती के लिए पूसा की उच्च उत्पादक टमाटर किस्म – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), पूसा द्वारा विकसित टमाटर की संकर किस्म पूसा रक्षित संरक्षित खेती के लिए एक आदर्श विकल्प साबित हो रही है। यह किस्म पॉलीहाउस, नेट हाउस जैसे संरक्षित वातावरण में उन्नत उत्पादन के लिए उपयुक्त है और इसकी फलों की गुणवत्ता, जीवनकाल और उत्पादकता उत्कृष्ट है।

पूसा रक्षित एक इंडेटरमिनेट (अनंत बढ़वार वाली) किस्म है, जो 20 से 25 फीट तक लंबी हो सकती है। यह किस्म पूरे 10-11 महीनों तक फल देती है, जिससे किसान लंबे समय तक तुड़ाई कर निरंतर आय अर्जित कर सकते हैं।

किसान सलाह:

  • रोपण दूरी: पौधों के बीच 50 सेमी और कतारों के बीच 100 सेमी दूरी रखें।
  • प्रशिक्षण विधि: एकल तना (Single Stem) प्रणाली अपनाएं।
  • प्रजनन विधि: इसे बीज के अलावा कटिंग से भी उगाया जा सकता है, जिसमें 8–10 दिनों में जड़ें निकल आती हैं।
  • आर्थिक लाभ: 1000 वर्ग मीटर क्षेत्र में खेती से किसान लगभग ₹1.3 लाख तक की शुद्ध आमदनी प्राप्त कर सकते हैं।

गर्मी में कीट नियंत्रण:

  • पीले स्टिकी ट्रैप लगाएं
  • नीम तेल स्प्रे: प्रति लीटर पानी में 5 मिली नीम कर्नेल ऑयल
  • सफेद मक्खी के लिए: इमीडाक्लोप्रिड 1 मिली को 3 लीटर पानी में मिलाकर छिड़कें
  • लाल मकड़ी के लिए: ओबेरॉन या ओमाइट का प्रयोग करें

पूसा रक्षित संरक्षित खेती में उच्च गुणवत्ता, अधिक उत्पादन और अधिक मुनाफे का मार्ग प्रशस्त करता है

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com