Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

प्रदेश में खरीफ बोनी 125 लाख हेक्टेयर से अधिक हुई

सोयाबीन की 94 फीसदी बोनी पूरी

22 जुलाई 2024, भोपाल: प्रदेश में खरीफ बोनी 125 लाख हेक्टेयर से अधिक हुई – प्रदेश में खरीफ फसलों की बुवाई तेजी से चल रही है। अब तक लगभग 125 लाख 55 हजार हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है जो लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 84.4 फीसदी है। गत वर्ष इस अवधि में फसल की बुवाई 124.96 लाख हेक्टेयर में हुई थी। अब तक राज्य की प्रमुख फसल सोयाबीन की बोनी लक्ष्य के विरुद्ध 94 फीसदी हो चुकी है। इस वर्ष मक्का एवं मूंगफली की बुवाई लक्ष्य से अधिक क्षेत्र में कर ली गई है।

कृषि विभाग के मुताबिक राज्य में खरीफ फसलों का सामान्य क्षेत्र 144.34 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष 148.69 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध 19 जुलाई तक 125.55 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रदेश की प्रमुख खरीफ फसल सोयाबीन की बोनी अब तक 52.34 लाख हेक्टेयर में कर ली गई है जबकि 55.74 लाख हेक्टेयर लक्ष्य रखा गया है। गत वर्ष इस अवधि में 51.33 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। अब तक सोयाबीन की बुवाई लक्ष्य के विरुद्ध 94 फीसदी हुई है। दूसरी प्रमुख फसल धान की बोनी अब तक 21.21 लाख हेक्टेयर में हुई है जबकि लक्ष्य 34.67 लाख हेक्टेयर रखा गया है। गत वर्ष समान अवधि में धान की बोनी 20.84 लाख हेक्टेयर में हुई थी। इसी प्रकार अन्य प्रमुख फसलों में अब तक मक्का की बुवाई 19.58 लाख हेक्टेयर में हो गई है जो लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 116.9 प्रतिशत है। वहीं तुअर 3.27 लाख हेक्टेयर, उड़द 8.76 लाख हेक्टेयर एवं कपास 6.10 लाख हेक्टेयर में बोई गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

राज्य में अब तक कुल अनाज फसलें 58.88 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 45.56 लाख हे. में, तिलहनी फसलें 65.52 लाख हे. लक्ष्य के विरुद्ध 60.83 लाख हे. में एवं दलहनी फसलें 18.05 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 13.06 लाख हेक्टेयर में बोई गई है।

देश मे प्रमुख बुवाई की स्तिथि
19 जुलाई 2024 तक (लाख है. में)
फसललक्षयबुवाई
धान34.6721.21
ज्वार1.521.04
मक्का16.7519.58
बाजरा4.072.96
अरहर3.953.27
उड़द12.598.76
मूंग1.511.03
सोयाबीन55.7452.34
मूंगफली5.15.81
तिल4.282.15
कपास6.236.10

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com