Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

लहसुन की खेती करना चाहते हैं तो अक्टूबर में करें बुवाई, जानें लागत और उत्पादन

04 अक्टूबर 2026, नई दिल्ली: लहसुन की खेती करना चाहते हैं तो अक्टूबर में करें बुवाई, जानें लागत और उत्पादन – खरीफ फसलों की कटाई के बाद किसान रबी सीजन की तैयारी शुरू कर देते हैं। ऐसे में लहसुन की खेती करने वाले किसानों के लिए अक्टूबर का महीना महत्वपूर्ण माना जाता है। लहसुन की बुवाई आमतौर पर अक्टूबर और नवंबर में की जाती है, लेकिन बेहतर समय के लिए अक्टूबर में बुवाई करना उपयुक्त माना जाता है। सही समय पर बुवाई के साथ बीज की दूरी और खेत की तैयारी पर ध्यान देने से फसल का अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है।

अक्टूबर में करें लहसुन की बुवाई

लहसुन की फसल रबी सीजन में ली जाती है। इसकी बुवाई अक्टूबर से नवंबर के बीच होती है। किसानों को अक्टूबर में ही इसकी बुवाई पूरी कर लेने की सलाह दी जाती है। अधिक उत्पादन के लिए बुवाई के समय एक बीज से दूसरे बीज की दूरी करीब 3 इंच रखने पर जोर दिया जाता है। सामान्य तौर पर एक एकड़ में करीब 30 से 40 क्विंटल तक लहसुन का उत्पादन हो सकता है। औसत उत्पादन करीब 35 क्विंटल प्रति एकड़ माना गया है।

एक एकड़ में कितनी लगेगी लागत?

लहसुन की खेती में सबसे बड़ा शुरुआती खर्च बीज का होता है। एक एकड़ में करीब 150 से 200 किलोग्राम बीज की जरूरत पड़ती है। बुवाई के समय मंडियों में लहसुन के बीज का भाव करीब 12,000 रुपए प्रति क्विंटल माना गया है। इस हिसाब से बीज पर करीब 24 हजार रुपए तक खर्च आ सकता है। बुवाई से पहले बीज उपचार करना भी जरूरी है। इसके लिए करीब 1,600 रुपए का खर्च बताया गया है। इसके अलावा खेत में गोबर की खाद डालने पर करीब 3,500 रुपए प्रति एकड़ खर्च आता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

खेत की शुरुआती खाद के रूप में बेसल डोज पर करीब 1,600 रुपए और रासायनिक खाद पर लगभग 2,500 रुपए खर्च होते हैं। फसल में दो बार निराई-गुड़ाई के लिए करीब 6,000 रुपए लगते हैं। जरूरत पड़ने पर स्प्रे पर लगभग 1,500 रुपए और हार्वेस्टिंग पर करीब 8,000 रुपए खर्च होता है। तैयार फसल को मंडी तक पहुंचाने में करीब 2,000 रुपए तक खर्च आ सकता है। इन सभी खर्चों को मिलाकर एक एकड़ लहसुन की खेती की कुल लागत करीब 52 से 53 हजार रुपए तक बताई गई है। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture