फसल की खेती (Crop Cultivation)

बीजामृत (बीज अमृत) बनाने की विधि 

10 जून 2022, भोपाल । बीजामृत (बीज अमृत) बनाने की विधि –  किसान मित्रों! बुवाई करने से पहले बीजों का संस्कार अर्थात् संशोधन करना बहुत जरूरी है। इसके लिए जीवामृत बहुत ही उत्तम है। जीवामृत की भांति ही बीजामृत में भी वही चीजें डाली हैं जो हमारे पास बिना किसी कीमत के मौजूद हैं।

बीजामृत निम्नलिखित सामग्री से बनता है :-
1. देशी गाय का गोबर 5 कि.ग्रा
2. गोमूत्र 5 लीटर
3. चूना या कली 250 ग्राम
4. पानी 20 लीटर
5. खेत की मिट्टी मुट्ठी भर

इन सभी पदार्थों को पानी में घोलकर 24 घंटे तक रखें। दिन में दो बार लकड़ी से इसे हिलाना है। इसके बाद बीजों के ऊपर बीजामृत डालकर उन्हें शुद्ध करना है। उसके बाद छाया में सुखाकर फिर बुवाई करनी है।

बीजामृत द्वारा शुद्ध हुए बीज जल्दी और ज्यादा मात्रा में उगते हैं। जड़ें तेजी से बढ़ती हैं। पौधे, भूमि द्वारा लगने वाली बीमारियों से बचे रहते हैं एवं अच्छी प्रकार से पतले-बढ़ते हैं।

Advertisement
Advertisement

बीजामृत (बीज अमृत) से सोयाबीन बीज उपचार कैसे करें

Advertisement
Advertisement

महत्वपूर्ण खबर: राज्य सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्पित

Advertisements
Advertisement
Advertisement